-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Caution Gas Supply In Lpg Cylinder Decreasing Customers Take After Weighing
सावधान! रसोई सिलेंडर में कम आ रही गैस, ग्राहक तौल कर ही लें LPG सिलेंडर
- Written By: प्रिया जैस
Mahalgaon News: नागपुर जिले के महालगांव में अब लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। तहसील में एलपीजी सिलेंडर में कम गैस होने की खबर सामने आई है, जिसने अब पूरे जिले में संदेह पैदा कर दिया है।

गैस सिलेंडर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Mahalgaon News: रसोई गैस के दामों में लगभग हर महीने वृद्धि हो रही हैं। जिससे घर का खर्च बढ़ रहा हैं। जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा है। अगर निर्धारित वजन से कम तौल की गैस मिले तो समय से पहले खत्म हो जाता है। अतिरिक्त बोझ बढ़ जाता है। जिससे शंका होने पर गैस सिलेंडर तौलकर ही लेना चाहिए। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें सतत बढ़ रही हैं। बचत नहीं हो पा रही।
एलपीजी जीवनावश्यक जरूरतों में शामिल है। घरों में 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। जब एलपीजी सिलेंडर लेते हैं तो क्या देखते हैं? अधिकतर लोग एक अच्छा साफ-सुथरा सिलेंडर देख कर ले लेते हैं और सिलेंडर पर मोटे अक्षर में लिखा रहता है, वजन करने की ओर कोई ध्यान नहीं देता है, किंतु एलपीजी सिलेंडर लेते वक्त ग्राहकों को सावधानियां बरतनी चाहिए।
घरों में इस्तेमाल की जाने वाली रसोई गैस सिलेंडर में एलपीजी यानी लिक्विड पेट्रोलियम गैस भरा होता है। इस गैस का वजन 14.2 किलोग्राम होता है। बाकी सिलेंडर का वजन 15 से 18 किलोग्राम के आसपास होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
तेल कंपनियों को करें शिकायत
सिलेंडर का वजन उस पर मोटे अक्षरों में अंकित रहता है। यदि सिलेंडर का वजन 15.8 किलो है तो गैस समेत उसका कुल वजन 30 किलो होना चाहिए। किंतु कई बार वजन पक्का नहीं होता। यानी सिलेंडर में कम गैस होती है। यह जानना जरूरी है कि एजेंसी से लेकर अलग-अलग तेल कंपनियों की फ्रेंचाइजी लेने वाले गैस सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर्स, उनके काम कर रहे कर्मी या फिर प्राइवेट विक्रेता ठग सकते हैं।
उपभोक्ताओं की कम जानकारी का फायदा उठाकर उन्हें चूना लगाते है। सिलेंडर तौलकर ही लेना चाहिए। एजेंसी के गोदाम और घर डिलीवरी के दौरान सिलेंडर वजन करने के साथ-साथ पूरी तरह जांच करने के बाद ही डिलीवरी देने का नियम है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर तौलकर डिलीवरी करना अनिवार्य है। अगर सिलेंडर तौलकर न दिया जाए तो गैस एजेंसी में इसकी शिकायत कर सकते हैं। इतना ही नहीं सीधे तेल कंपनियों को भी इसकी शिकायत की जा सकती है।
यह भी पढ़ें – आम सिरदर्द नहीं है माइग्रेन, काम की भागदौड़ में गायब होती नींद, ऐसे बचें
नहीं होता वजन
एक ग्राहक ने बताया कि गैस सिलेंडर पर मोटे अक्षर में लिखा रहता है, वजन करने की ओर कोई ध्यान नही देता हैं। कई बार कम गैस रहती है। जब गैस सिलेंडर वाहन से घर तक पहुंचाते हैं पास कोई वजन काटा नहीं होता, बिना वजन करके की ही दिया जाता है। सतर्कता जरूरी है।
Caution gas supply in lpg cylinder decreasing customers take after weighing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














