दोस्त का मोबाइल मांगा और फिर नहीं लौटी…चंद्रपुर जिले में 24 घंटे में 3 नाबालिग लड़कियां गायब, पुलिस अलर्ट
Chandrapur Girl Missing Case: चंद्रपुर जिले में खौफ का माहौल! बल्लारपुर और भद्रावती से एक ही दिन में 3 नाबालिग लड़कियां लापता। पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला।
- Written By: प्रिया जैस
चंद्रपुर में नाबालिक लापता (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Ballarpur Minor Girl Missing Case: चंद्रपुर जिले में नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामले तेजी से बढ़ रहे है। गुरुवार को एक ही दिन में बल्लारपुर तहसील से 2 और भद्रावती तहसील से 1 इस प्रकार कुल 3 लड़कियां लापता हो गईं। इन घटनाओं से माता-पिता में डर का माहौल बन गया है। पहली घटना में गुरुवार को बल्लारपुर शहर की एक 12 साल की नाबालिग लड़की लापता (Missing) हो गई।
वह 7वीं क्लास में पढ़ती थी और उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इस वजह से उसके माता-पिता उससे गुस्सा होते थे। गुरुवार को वह स्कूल से घर पहुंची और अपनी दोस्त से किताब मांगने के लिए निकली। काफी देर बाद जब लड़की घर नहीं आई तो लड़की की मां अपनी दोस्त के घर पहुंची। दोस्त ने बताया कि वह घर आई और मुझसे उसका मोबाइल फोन मांगा, वह किसी लड़के से बात कर रही थी।
पुलिस में दर्ज की शिकायत
मैंने उसे धक्का देकर भगा दिया तो वह घर जाने का कहकर चली गई। माता-पिता का शक बढ़ा, माता-पिता ने बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि एक अनजान लड़का 12 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया है। दूसरी घटना में, बल्लारपुर की 9वीं क्लास की छात्रा (उम्र 15 साल) उस समय बाहर गई जब घर पर कोई नहीं था। गुरुवार को माता-पिता काम से बाहर गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
नीट धांधली के बीच चंद्रपुर में फूटे पटाखे: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर छात्रों व नागरिकों ने मनाया जश्न!
आषाढ़ी एकादशी पर लाखनी में निकली भव्य दिंडी यात्रा, विट्ठल नाम के जयघोष से भक्तिमय हुआ नगर
चंद्रपुर में नकली सोयाबीन बीज का बड़ा फर्जीवाड़ा, 17 किसानों की फसल चौपट, कंपनी-सप्लायर पर एफआईआर
Chandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
बड़ी बेटी अपने रिश्तेदारों के यहां गई थी। छोटी बेटी घर पर अकेली थी। मां दोपहर के करीब घर आई, लेकिन लड़की कहीं नहीं मिली। जब मां ने दूसरी जगह ढूंढा, तो उसे नाबालिग लड़की नहीं मिली, माता-पिता ने बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि कोई अनजान आदमी लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया है। बल्लारपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें – 6 दावेदार और 1 कुर्सी! नागपुर ग्रामीण कांग्रेस की कमान किसे? राव दान सिंह ने वेणुगोपाल को भेजी रिपोर्ट
आधी रात को घर के बाहर भागी
तीसरी घटना में, भद्रावती में रहने वाली 17 साल की लड़की अपने दादा-दादी के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है। बुधवार रात 10 बजे घरवाले खाना खाकर सोने चले गए। गुरुवार को सुबह 3 बजे जब दादाजी उठे तो उन्होंने देखा कि उनकी पोती उनके घर पर नहीं है। उन्होंने अपनी पत्नी को इस बारे में बताया और घर के आस-पास और गांव में लड़की को ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिली। परिवार ने भद्रावती पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। जांच जारी है
