चंद्रपुर में हड़कंप! एक ही दिन में 3 नाबालिग लड़कियां लापता, क्या जिले में सक्रिय है कोई बड़ा किडनैपिंग गैंग?

Chandrapur Missing Girls News: चंद्रपुर जिले में हड़कंप। बल्लारपुर, ब्रह्मपुरी और वरोरा से 3 नाबालिग लड़कियां लापता। विधानसभा में उठी SIT की मांग। अपहरण की आशंका से डरे परिजन।
Shocking rise in missing minor girls in Chandrapur. 3 girls from Ballarpur, Warora, and Brahmapuri go missing on the same day. SIT demand in Assembly.
नाबालिग लड़कियां लापता (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ballarpur Minor Girl Kidnapping: चंद्रपुर जिले से नाबालिग लडकियां लापता होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बल्लारपुर शहर से 12 वर्षीय बालिका, वरोरा से 16 वर्षीय किशोरी तो ब्रम्हपुरी से एक 17 वर्षीय किशोरी लापता होने से हड़कंप मच गया है। सबसे ज्यादा लड़कियों के गुमशूदगी के मामले ब्रम्हपुरी तहसील के है। जिसपर क्षेत्र के विधायक ने विधानसभा में मामला भी उठाया था।

यह सिलसिला अब लगभग 10 से अधिक लडकियों के गायब होने तक पहुंच गया है। बल्लारपुर शहर की 12 वर्षीय लड़की 25 मार्च को मां को आईसक्रिम खाने के लिए 10 रुपए मांग कर आईसक्रीम लेने घर से निकली थी। जो बाद में घर लौटी ही नहीं। परिवारवालों ने सभी तरफ उसकी खोजबीन की। रिश्तेदार व मित्रों से पूछताछ की। परंतु उन्हे सफलता नहीं मिली।

वार्ड के ही एक लड़के व्दारा बहला फुसलाकर उसे अगवा किए जाने की चर्चा है। पीड़िता के माता पिता ने बल्लारपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस आधार पर पुलिस लापता लड़की की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

मवेशियों को चारा देने गई, नहीं लौटी

ब्रम्हपुरी की एक 17 वर्षीय लड़की 25 मार्च को ही घर से निकली थी। वह कक्षा 12वी की छात्रा बताई जाती है। इस वर्ष अध्ययन न हो पाने की स्थिति में उसने परीक्षा ही नहीं दी। घर के मवेशियों को चारा देने की बात कह कर यह लडकी घर से निकली। परंतु लंबे समय तक लौटी नहीं।

परिवारवालों ने लड़की को बहुत खोजा। सभी रिश्तेदार व मित्रों से भी बात की। परंतु कहीं भी उसका पता नही चला तो किसी अज्ञात युवक व्दारा उसे भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने ब्रम्हपुरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

आटो में बैठकर किसी के साथ चली गई

तीसरा मामला वरोरा तहसील का है। 16 साल की लड़की कक्षा दसवीं की छात्रा है। उसने 2025 में शिक्षा छोड़ दी है। फिलहाल वह घर पर ही रहती है। 25 मार्च की दोपहर 12 बजे के दौरान उस लड़की की सहेली घर आयी। मेरे घर में कार्यक्रम है। मैं इसे अपने घर ले जा रही हूं। कार्यक्रम होते ही उसे घर छोड़ दूंगी ऐसा कहकर वह उसे लेकर चली गई।

रात 9 बजे बाद भी जब लड़की घर नहीं पहुंची तब माता पिता उस सहेली के घर पहुंचे। उस समय सहेली ने बताया कि उनकी बेटी किसी के साथ ऑटोरिक्शा में बैठकर कहीं चली गई। गुमराह कर भगा ले जाने का मामला ध्यान में आते ही पीड़ित परिवार ने वरोरा पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस तीनों मामलों में जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com