Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिस जगह आया था बाघ हमले का AI वीडियो, वहीं अब अधेड़ की मौत से मचा हड़कंप

Chandrapur Tiger Attack: चंद्रपुर जिले की ब्रम्हपुरी तहसील में बाघ के हमले से 55 वर्षीय भास्कर गजभिये की मौत। मेंडकी क्षेत्र में बढ़ते बाघ आतंक से ग्रामीणों में दहशत। वन विभाग ने जांच शुरू की।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 11, 2025 | 11:33 AM

बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur Brahmapuri Tiger Attack News: बाघों की दहशत के लिए इन दिनों सुर्खियों में छाए चंद्रपुर जिले की ब्रम्हपुरी तहसील में सोमवार को फिर एक व्यक्ति की बाघ के हमले में मौत होने का मामला सामने आया। दो दिन पहले इसी क्षेत्र का बाघ के हमले का एक AI वीडियो भी सामने आया था।

मृतक का नाम भास्कर गजभिये (55) बताया जा रहा है। वनविभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि मेंडकी क्षेत्र निवासी मृतक भास्कर गजभिये अपने गांव से सटे जवराबोडी मेंढा के जंगल के किनारे सिंधी लाने गया था। खेतों में काट कर रखी धान की फसल को बांध कर उसके ढेर रचने के काम हेतू यह सिंधी जरुरी होती है। भास्कर रविवार की शाम यहां बाघ के हमले का शिकार हो गया।

सिंधी काटने गए थे भास्कर

यह हमला उत्तर ब्रह्मपुरी उपक्षेत्र, मेंडकी, निर्दिष्ट क्षेत्र से सटे एक खेत में होने की पुष्टि हुई है। जब मृतक सिंधी काटने गया तो शाम को उसी परिसर में घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गयी। मामला देर रात सामने आया।

सम्बंधित ख़बरें

थार के बोनट पर स्टंट करते हुए युवक गिरे, तेज रफ्तार रील का वीडियो वायरल

मंत्री और महिला एसपी में जोरदार बहस… अनिल विज बोले-सिपाही को सस्पेंड करो, अफसर ने कर दिया इनकार, Video देखें

यवतमाल नप क्षेत्र में दैनिक वसूली बंद, हल्लाबोल आंदोलन के बाद सर्वसाधारण सभा में निर्णय

अमरावती: प्रशांत नगर उद्यान की बदहाली पर फूटा गुस्सा; करोड़ों की लागत से बना बगीचा बना खंडहर,आंदोलन की चेतावनी

घटना की सूचना मिलते ही वन क्षेत्र अधिकारी नरड और अधीनस्थ कर्मचारियों ने घटनास्थल पर जाकर जांच करते हुए घटना की पुष्टि की। घटनास्थल पर पंचनामा किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल ब्रह्मपुरी भेजा गया।

यह भी पढ़ें:- पुणे जमीन घोटाला: पार्थ पवार को पार्टनर शीतल तेजवानी के घर छापेमारी, अहम दस्तावेज बरामद

दो पहले आया था हमले का AI वीडियो

यह वही क्षेत्र है जहां से वनविभाग ने दो दिन पहले ही दावा किया था कि बाघ के हमले के एआई वीडियो कुछ शरारती तत्वों द्वारा प्रसारित किए जा रहे हैं। यह वहीं क्षेत्र है जहां बाघ का बंदोबस्त करने की मांग को लेकर वन विभाग के कार्यालय के सम्मुख आंदोलन करने के बाद दौरे पर आए राजस्व मंत्री से इसकी शिकायत की गई थी। ऐसे में यहां फिर एक घटना सामने आने से परिसर में दहशत फैल गई है।

This is AI generated. Tigers are not a man eater. It will never hunt humans like this for food. Respect the king. The reported human kill by Tigers are all circumstantial. Please don’t fall prey to such videos. https://t.co/lXTvvY1u8G — Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) November 7, 2025

घटनास्थल पर लाइव कैमरा

इस हमले के बाद वन विभाग ने घटनास्थल पर 5 कैमरा ट्रैप और एक लाइव कैमरा लगाया गया है। विभाग घटना के बाद सक्रिय हो गया है और मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए क्षेत्रीय कर्मचारियों को ड्यूटी सौंपी गई है।

Chandrapur brahmapuri tiger attack bhaskar gajbhiye death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2025 | 11:33 AM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Maharashtra
  • Tiger
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.