- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Air Pollution Cpcb Mpcb Aqi Report 2025
चंद्रपुर में बजी खतरे की घंटी: 2025 में सिर्फ 78 दिन ही अच्छी हवा, AQI रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
- Written By: आकाश मसने
CPCB-MPCB के आंकड़ों के अनुसार 2025 में चंद्रपुर की वायु गुणवत्ता बेहद चिंताजनक रही। 365 में सिर्फ 78 दिन अच्छी हवा रही, जबकि अधिकांश दिन प्रदूषण से स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा।

चंद्रपुर शहर का थर्मल पावर स्टेशन (फोटो नवभारत)
Chandrapur AQI Report: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल (CPCB) तथा महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (MPCB) द्वारा 24 घंटे लगातार की गई वायु गुणवत्ता निगरानी के अनुसार वर्ष 2025 में चंद्रपुर शहर की वायु गुणवत्ता अत्यंत चिंताजनक रही है। पूरे 365 दिनों में केवल 78 दिन ही ‘अच्छी’ (Good AQI) श्रेणी में दर्ज किए गए, जबकि 201 दिन हवा प्रदूषित पाई गई। यह चौंकाने वाली जानकारी पर्यावरण अभ्यासक एवं ग्रीन प्लानेट सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. सुरेश चोपणे ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल के आंकड़ों के आधार पर दी।
2025 में चंद्रपुर की AQI स्थिति
जांच के दौरान अच्छी हवा वाले 78 दिन, समाधानकारक हवा वाले 86 दिन,सामान्य हवा वाले 187 दिन, प्रदूषित हवा वाले 33 दिन दर्ज हुए है।हालांकि सबसे अधिक प्रदूषित श्रेणी दर्ज नहीं हुई, लेकिन वर्ष के अधिकांश दिन हृदय, फेफड़ों और दमा के रोगियों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए जोखिम भरे रहे।
मानसून में कम प्रदूषण
पिछले वर्षों की तुलना में 2025 के मानसून (122 दिन) में प्रदूषण कुछ हद तक कम रहा, अच्छे दिन : 59, संतोषजनक : 51, प्रदूषित : 12, अत्यधिक प्रदूषित : 0 दिन रहे। अत्यधिक वर्षा के कारण मानसून में वायु गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर रही।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
चंद्रपुर के राजुरा में घर में घुसकर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, सोते रह गई 10 वर्षीय बेटी; आरोपी फरार
WCL माजरी खदान में दर्दनाक हादसा: ग्रेडर मशीन के नीचे आने से ट्रिपमैन की मौत, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
चिमूर: सावरी बीड क्षेत्र में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर
सर्दी का मौसम सबसे ज्यादा प्रदूषित
आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाने वाला सर्दी का मौसम अब प्रदूषण के कारण सबसे खतरनाक मौसम बनता जा रहा है। कुल 123 दिनों में 95 दिन प्रदूषित,केवल 14 दिन अच्छे रहे। कम तापमान और स्थिर हवा प्रदूषण बढ़ने के मुख्य कारण बताए गए हैं।
गर्मी में भी राहत नहीं
फरवरी से मई तक के 120 दिनों में अच्छे दिन : 5,संतोषजनक : 21,प्रदूषित : 83,अत्यधिक प्रदूषित : 11 दिन यानी गर्मी के मौसम में भी 94 दिन प्रदूषण दर्ज हुआ।
मुख्य प्रदूषक कौन से रहे
PM10 (धूल कण) : 262 दिन, PM2.5 (सूक्ष्म धूल कण) : 42 दिन, सल्फर डाइऑक्साइड : 27 दिन, नाइट्रोजन ऑक्साइड : 14 दिन, कार्बन मोनोऑक्साइड : 12 दिन, जमीनी ओज़ोन : 8 दिन रहे।
प्रदूषण के स्रोत
चंद्रपुर शहर में थर्मल पावर स्टेशन, औद्योगिक क्षेत्र (घुग्घुस, राजुरा),वाहनों की संख्या और यातायात,कचरा व लकड़ी/कोयला जलाना, प्रमुख प्रदूषण स्रोत बने हुए हैं। खुटाला औद्योगिक क्षेत्र में शहर की तुलना में अधिक प्रदूषण दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें:- Mumbai Local में बड़ा बदलाव! 18 बोगी वाली ट्रेनों का ट्रायल जनवरी में, यात्रियों को मिलेगी राहत
स्वास्थ्य पर गंभीर परिणाम
वायु प्रदूषण के कारण दमा, टीबी, फेफड़ों के रोग,हृदय रोग,कैंसर,आंख, त्वचा, खांसी और सर्दी के रोगतेजी से बढ़ रहे हैं। 2005–06 के बाद अब तक कोई व्यापक स्वास्थ्य सर्वे नहीं हुआ, जबकि सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
तत्काल उपाय लागू करना जरूरी
ग्रीन प्लानेट सोसायटी चंद्रपुर के अध्यक्ष सुरेश चोपणे ने बताया कि प्रदूषण और स्वास्थ्य का मुद्दा केवल कागजी योजनाओं से हल नहीं होगा। नगर निगम, जिला परिषद सदस्य, विधायक और सांसदों को इसे शासन स्तर पर गंभीरता से उठाना होगा। नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करना सरकार का संवैधानिक कर्तव्य है। तत्काल प्रभावी उपाय लागू करने आवश्यकता है, तभी चंद्रपुर शहर और जिले का सतत एवं सुरक्षित विकास संभव हो सकेगा।
Chandrapur air pollution cpcb mpcb aqi report 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














