पुणे में NEET छात्रा ने की आत्महत्या: रिजल्ट के बाद 18 वर्षीय अनुष्का ने लगाया फंदा; जांच में जुटी पुलिस

Pune Student Suicide Case: पुणे के कालेपडल में 18 वर्षीय नीट छात्रा अनुष्का चौगुले ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को आशंका है कि परीक्षा में कम अंक आने से वह तनाव में थी।
An 18-year-old NEET aspirant, Anushka Chougule, died by suicide in Pune's Kalepadal. Police suspect depression over low scores in the NTA UG results.
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Pune NEET UG Result Anushka Chougule Case: पुणे शहर के कालेपडल क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अनुष्का चौगुले के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

मौत के कारणों की जांच जारी

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

NEET परिणाम के बाद सामने आई घटना

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को NEET-UG परीक्षा का परिणाम घोषित किया। परिणाम के साथ कट-ऑफ अंक, टॉपर्स की सूची और अंतिम उत्तर तालिका भी जारी की गई थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या घटना का किसी परीक्षा परिणाम से कोई संबंध है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले घटना के कारणों को लेकर किसी भी तरह की अटकलें न लगाएं। मामले की जांच जारी है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com