सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, जंतर-मंतर पर 20 दिन से कर रहे थे भूख हड़ताल

Delhi Police Shifted Sonam Wangchuk: दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को अनशन के 20वे दिन जबरन अस्पताल ले गई है। बताया जा रहा है कि सोनम वांगचुक का हेल्थ चेकअप कराने के लिए ले जाया गया है।
sonam wangchuk delhi police
सोनम वांगचुक को ले जाती पुलिस
Published on
Updated on

Sonam Wangchuk Hunger Strike Day 20: सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को अनशन के 20वे दिन जबरन अस्पताल ले गई है। बताया जा रहा है कि सोनम वांगचुक का हेल्थ चेकअप कराने के लिए ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अनशन के 20वें दिन दिल्ली पुलिस अचानक सोनम वांगचुक को जबरन मंच से उठाकर ले गई।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई। भारी पुलिस तैनाती के बीच जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी का माहौल है, जहां एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। जंतर-मंतर पर अब पूरी तरह से बैरिकेड लगा दिया गया है। यहां किसी के भी आने पर पाबंदी लगा दी गई है।

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सोनम वांगचुक के समर्थकों में अफरा-तफरी मच गई है। आपको जानकारी दें, कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर सोनम वांगचुक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान

सोनम वांगचुक को अचानक अस्पताल ले जाने के मामले पर दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश पर सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया है। हाई कोर्ट ने रोजाना उनकी हेल्थ की मॉनिटरिंग के आदेश दिए है।

https://twitter.com/DCPNewDelhi/status/2078302425421889690

DCP नई दिल्ली ने ट्वीट किया, "हाई कोर्ट के आदेश और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार, सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें ज़रूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने बहुत संयम बरता और यह काम सुरक्षित तरीके से किया। हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण तरीके से जगह खाली कर दें।"

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाए जाने के बाद, वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है। पिछले 20 दिनों से अनशन करने के कारण वे बेहद कमजोर हो गए थे। डॉक्टर्स ने बताया था कि उनके शरीर से फैट पूरा खत्म हो चुका है और अब उनके ऑर्गन डैमेज होने का खतरा भी बन गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com