- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Bramhapuri Jhadi Boli Sanrakshan 90 Din 90 Vishay Boli Jagar Abhiyaan
झाड़ी बोली के संरक्षण के लिए ब्रम्हपुरी में ‘90 दिन-90 विषय’ बोली जागर अभियान
ब्रह्मपुरी झाड़ीबोली शाखा 90 दिन 90 विषयों के साथ बोली जागर कार्यक्रम शुरू करेगी, बोली भाषा का संवर्धन आवश्यक है।

Chandrapur District: चंद्रपुर जिले समेत पूर्व विदर्भ के चार जिलों को झाड़ीपट्टी कहा जाता है। इस झाड़ीपट्टी की एक विशिष्ट बोली भाषा भी है। यह भाषा समय के साथ लुप्त होती जा रही है। इस बोली भाषा के जतन हेतु सरकार की ओर से कोई प्रयास नहीं है। यह यहां की संस्कृति की पहचान है। इसलिए इसका संवर्धन भी हमारी जिम्मेदारी है, इस प्रतिबद्धता को लेकर यहां ब्रम्हपुरी झाड़ी बोली शाखा ने बोली जागर उपक्रम की घोषणा की है।
इस घोषणा के तहत 90 दिन 90 विषय लेकर बोली भाषा के संवर्धन का प्रयास किया जाएगा। ब्रम्हपुरी में झाड़ीबोली साहित्य मंडल सक्रिय है। बोली भाषा से जुडे साहित्यिक कार्यक्रम, व्याख्यान, कवि सम्मेलन, किताब प्रकाशन जैसे कई उपक्रम इसके माध्यम से लिए जा रहे है।
इस मंडल का कहना है कि संपूर्ण महाराष्ट्र में ही विविध बोली भाषाओं का संवर्धन व जतन होना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर ब्रह्मपुरी झाड़ी बोली शाखा ने महाराष्ट्र की झाड़ी बोली वहाडी, नागपुरी, खानदेशी, कोकणी, मालवणी ऐसी विविध बोली भाषाओं में नब्बे दिन नब्बे विषय लेकर अनूठा उपक्रम शुरू किया है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर के राजुरा में घर में घुसकर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, सोते रह गई 10 वर्षीय बेटी; आरोपी फरार
WCL माजरी खदान में दर्दनाक हादसा: ग्रेडर मशीन के नीचे आने से ट्रिपमैन की मौत, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
चिमूर: सावरी बीड क्षेत्र में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर
ताडोबा टाइगर रिजर्व से गायब हुए बाघ! वन विभाग में मचा हड़कंप, बेंगलुरु के फोटोग्राफर से 3 दिन पूछताछ
महाराष्ट्र में अनेक जगहों पर मौखिक स्वरूप में बड़े पैमाने पर बोली साहित्य बिखरा पड़ा है। उसका संकलन करना, यह उद्देश्य भी इस उपक्रम के पीछे है। संपूर्ण बोलीजागर कार्यक्रम ब्रम्हपुरी शाखा के माध्यम से हाथ लिया गया है।
शाखा प्रमुख कवि संतोष मेश्राम ने बताया कि बोली भाषा किसी भी प्रदेश की विशेष पहचान व संस्कृति का हिस्सा होती है। यह परंपराओं के साथ ज्ञान का प्रचारप्रसार भी करती है। समय के साथ प्रमाण भाषा के कारण इस ओर अनदेखी हुई।
जिससे एक प्राचीन भाषा से नई पीढ़ी वंचित रह जाने का खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि बोली परंपरा से विकसित व वृध्दिंगत होती रही है। इसलिए हमने यह उपक्रम हाथ लिया है। झाड़ीबोली की अपनी परंपरा व इतिहास रहा है। जिसे पूर्व विदर्भ ने अब तक संजोए रखा है।
मील का पत्थर साबित होगा मेश्राम इस कार्यक्रम के लिए झाड़ीबोली साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष, कवि, स्तंभलेखक डॉ. धनराज खानोरकर, लेखक व कवि, झाड़ीबोली जिलाध्यक्ष अरुण झगडकर, कवि व गड़चिरोली जिल्हाध्यक्ष प्रा. विनायक धानोरकर, कवि मुरलीधर खोटेले बतौर सलाहकार योगदान दे रहे है।
कवि धनंजय पोटे, गड़चिरोली की किरण चौधरी, गायत्री गुरव, अमरावती की वृषाली चोरे, योगिता निपाने, नाशिक के अनिकेत सागर समूह प्रशासक के रूप में इसमें अपना अहम योगदान दे रहे है। संपूर्ण बोली में विविध विषय देकर उस बोली साहित्यकारों को लिखने के लिए प्रेरित करना व बोली के अध्ययन को गति दिलाना इसमें यह उपक्रम मील का पत्थर साबित होगा, ऐसा दावा ब्रम्हपुरी शाखा प्रमुख संतोष मेश्राम ने किया है।
आज भी है बोलियों का महत्व राज्य में अहिराणी बोली की महान कवयित्री बहिणाबाई चौधरी का योगदान माना जाता है। जलगांव प्रांत में आज भी इसे बोला जाता है। इसके अलावा कोली लोगों की बोली, मालवणी, कोकणी बोलिया अपना अस्तित्व बनाए हुए है। ऐसे में झाड़ीपट्टी की झाड़ी बोली को भी विकसित करना, बढ़ावा देना, नई पीढ़ी में इसे प्रचलित करना, पाठयक्रम का हिस्सा बनाना जरूरी बताया जा रहा है।
Bramhapuri jhadi boli sanrakshan 90 din 90 vishay boli jagar abhiyaan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Purnima Upay: बरसों बाद ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा 2026 पर महासंयोग, चुपचाप कर लें ये काम, चमक उठेगी किस्मत
May 30, 2026 | 01:32 PMसूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PMमुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
May 30, 2026 | 01:23 PMसंभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
May 30, 2026 | 01:23 PMस्कूल गार्ड पर झपटा आवारा कुत्ता, CCTV वायरल होते ही डॉग लवर्स और लोगों के बीच छिड़ी बहस
May 30, 2026 | 01:21 PM15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PMनागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM














