Chandrapur News: 2885 आवास लाभार्थियों को रेत वितरण, प्रशासन ने दो रेत घाट किए आरक्षित
Brahmpuri Sand Distribution: ब्रह्मपुरी तहसील में महाराष्ट्र सरकार की बालू नीति के तहत 2885 आवास योजना लाभार्थियों को 5 ब्रास तक मुफ्त रेत वितरण शुरू किया गया है, जिससे घर निर्माण कार्य को गति मिलेगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
housing beneficiaries sand policy (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Sand Policy: ब्रह्मपुरी तहसील में घरकुल (आवास) योजना के लाभार्थियों को 5 ब्रास तक मुफ्त रेत वितरण शुरू कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार की बालू नीति के अनुसार, घरकुल लाभार्थियों के लिए रेत घाट आरक्षित करने और 5 ब्रास की सीमा तक मुफ्त रेत उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसी के तहत ब्रह्मपुरी तहसील में तपाल और बरडकिन्ही के दो रेत घाट घरकुल लाभार्थियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
इस संबंध में पंचायत समिति, ब्रह्मपुरी के समूह विकास अधिकारी और नगर परिषद, ब्रह्मपुरी के मुख्य अधिकारी से घरकुल लाभार्थियों की सूची और रेत की आवश्यकता के आंकड़े मांगे गए थे। पंचायत समिति से 2731 और नगर परिषद से 154 लाभार्थियों की सूची प्राप्त हुई है। इस प्रकार कुल 2885 लाभार्थियों को योजना के तहत मुफ्त रेत वितरण शुरू होने की जानकारी प्रशासन द्वारा दी गई है।
3308 ब्रास रेत आवंटित
तपाल और बरडकिन्ही की आरक्षित रेत खदानों से ग्रामीण क्षेत्र के आसपास के गांवों के कुल 426 लाभार्थियों को होम डिलीवरी की अनुमति देते हुए 994 ब्रास रेत वितरित की गई है। इसके अलावा बालू नीति के अनुसार, नीलाम किए गए रेत घाटों से निकाली गई रेत का 10 प्रतिशत हिस्सा भी लाभार्थियों को मुफ्त देने का प्रावधान है।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
ब्रह्मपुरी तहसील में कुल 13 रेत घाटों की नीलामी की गई है, जिनमें अर्हेरनवरगांव (अवली), अर्हेरनवरगांव (चिखलधोकड़ा), अर्हेरनवरगांव भालेश्वर, पिंपलगांव, कोलारी, बोडेगांव, खरकाड़ा, चिचगांव, रणमोचन, आवलगांव, हल्दा-1, हल्दा-2 और हल्दा-3 शामिल हैं। इन घाटों से निकाली गई कुल रेत का 10 प्रतिशत यानी 13,920 ब्रास रेत लाभार्थियों के लिए आरक्षित किया गया है। अब तक इनमें से 528 लाभार्थियों को 1280 ब्रास रेत वितरित की जा चुकी है।
जब्त रेत भी बांटी गई
राजस्व विभाग की टीम द्वारा जब्त की गई रेत का भी वितरण किया गया है। अब तक 1034 ब्रास रेत जब्त की गई, जिसमें से 517 लाभार्थियों को मुफ्त रेत दी गई है। अब तक जब्त रेत घाटों से 1037 ब्रास, आरक्षित रेत घाटों से 994 ब्रास और नीलाम रेत घाटों से 1280 ब्रास रेत वितरित की जा चुकी है। इस तरह कुल 2039 लाभार्थियों को 3308 ब्रास रेत बांटी गई है।
नीलाम किए गए रेत घाटों से बची हुई 12,640 ब्रास रेत अभी भी उपलब्ध है और इसे आवास योजना के सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने का काम जारी है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि ब्रह्मपुरी तहसील का कोई भी घरकुल लाभार्थी मुफ्त रेत से वंचित नहीं रहेगा और अगले महीने तक सभी को रेत वितरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। तहसीलदार, ब्रह्मपुरी ने सभी आवास योजना लाभार्थियों से अपील की है कि वे मुफ्त रेत प्राप्त कर उसका उपयोग आवास निर्माण के लिए करें।
