अपराधियों में मचा हड़कंप, अकोला पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ऑल आउट ; 2 घातक हथियार जब्त, 68 शराबियों पर कार्रवाई
Akola Crime News: अकोला जिले में अपराध नियंत्रण हेतु 4 फरवरी की रात ऑल आउट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। 35 अधिकारी, 203 जवान तैनात रहे। हथियार, शराबी, जुआ, वाहन जांच की कार्रवाई हुई।
- Written By: रूपम सिंह
अकोला जिला पुलिस का ऑल आउट कॉम्बिंग ऑपरेशन,अपराधों पर शिकंजा तस्वीर (सोर्स: नवभारत)
Akola Police Combing Operation News: अकोला जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस दल द्वारा ऑल आउट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। यह विशेष अभियान 3 और 4 फरवरी की दरम्यानी रात प्रभारी पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी के आदेशानुसार आयोजित किया गया।
68 शराबियों पर पुलिस कार्रवाई
इस व्यापक कार्रवाई में 35 अधिकारी और 203 पुलिसकर्मी शामिल हुए। अभियान के दौरान पुलिस ने 2 घातक हथियार जब्त कर भारतीय हथियार अधिनियम के तहत 2 मामले दर्ज किए। वहीं, धारा 122 के अंतर्गत 9 प्रकरण दर्ज किए गए।
खुले स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 68 शराबियों पर धारा 110 व 117 के तहत मामले दर्ज किए। इसके अलावा महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम के अंतर्गत 3 प्रकरण तथा 2 जुआ मामलों में भी कार्रवाई की गई।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई लोकल में खूनी खेल: बारिश में दरवाजा बंद करने को कहा, तो फर्स्ट क्लास डिब्बे में सह-यात्री ने चाकू घोंपक
आगरा में 70 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था आईटीसी घोटाला; तीन गिरफ्तार
प्यार, धोखा, साजिश और 400 फीट गहरी खाई की खौफनाक दास्तान, जानें केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
कानपुर में 60 लाख की चोरी का खुलासा, नाबालिग ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम; दो गिरफ्तार
नाकाबंदी के दौरान 876 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 181 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 84,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
यह भी पढ़ें:- अकोला: MGNREGA की जगह आई VB-G RAM G योजना, पुराने काम अटके, नए का हो रहा इंतजार
कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार
ऑल आउट कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 157 समन, 45 जमानती वारंट और 20 गिरफ्तारी वारंट की तामील की। साथ ही 84 निगरानी बदमाशों एवं अपराधियों की जांच-पड़ताल की गई। जिले के 26 होटल, लॉज और 21 एटीएम की भी सघन जांच की गई। रामदासपेठ पुलिस स्टेशन क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अकोला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में संपत्ति एवं शरीर से संबंधित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए यह ऑल आउट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
