अमरावती को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए पालकमंत्री सख्त; अवैध धंधों में पुलिस से संबंध मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई

Amravati Drugs Case News: अमरावती में 5 किलो MD ड्रग्स मिलने के बाद पालकमंत्री बावनकुले सख्त। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध धंधों में शामिल पुलिस अधिकारियों की जांच कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Guardian Minister is determined to make Amravati drug-free; strict action will be taken if police officers are found involved in illegal activities
अमरावती को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए पालकमंत्री सख्त तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Amravati Illegal Businesses News: पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि अवैध व्यवसायियों से संबंध होने की जानकारी सामने आने पर पुलिस अधिकारी व कर्मियों की जांच होगी। अमरावती को सुरक्षित करने का प्रयास हम कर रहे हैं। जिलाधिकारी कार्यालय में पुलिस और प्रशासकीय अधिकारियों के साथ उनकी बैठक आयोजित की गई थी। इससे पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते दौरान वह बोल रहे थे।

ड्रग्स व अवैध धंधों पर सरकार का कड़ा रुख उल्लेखनीय है कि 1 फरवरी को नवसारी मार्ग पर 5 किलो एमडी की हो रही डिल पर अहमदाबाद के डीआरआई टीम ने छापा मारकर चार आरोपियों को हिरासत में लिया था। इतने बड़ी मात्रा में एमडी मिलने से पलिस विभाग पर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। इसके बाद फिर 4 फरवरी को डीआरआई की टीम ने अमरावती पहुंचे उक्त आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एमसीआर मांगा था।

इस प्रकरण को पालकमंत्री बावनकुले ने गंभीरता से लेते हुए अवैध व्यवसायों पर भी गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है। पालकमंत्री ने अवैध व्यवसायों से अगर पुलिस अधिकारी व कर्मियों के संबंध पाए गए तो जरूर कार्रवाई होगी। पालकमंत्री ने पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी व जिप सीईओ के साथ गुरुवार को बैठक ली। बैठक में जिले के सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई। साथ ही जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का जल्द निपटारा कर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीपीडीसी के अंतर्गत कामों के बारे में जिन जनप्रतिनिधियों ने शिकायत दी है, उनका निराकरण करने की सूचना दी।

अमरावती को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाएगा

उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त के साथ बैठक है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में जारी अवैध व्यवसायों के बारे में पुलिस विभाग से पूछताछ की जाएंगी। मनपा चुनाव के पूर्व ही पार्टी द्वारा शहर में सीसीटीवी सर्विलियंस लगाकर शहर को सुरक्षित रखने की बात कहीं थी। अमरावती को सुरक्षित करने की योजना हमारी है। अमरावती में किसी भी प्रकार के अवैध व्यवसाय और उसमें कोई कर्मचारी इनवॉल होंगा, तो उसकी जांच की जाएंगी। अमरावती को ड्रग्स मुक्त, एमडी मुक्त और गोवंश हत्या को रोकने प्रयास किए जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com