Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ब्रह्मपुरी में स्वच्छता व्यवस्था का बंटाधार, नाली और सीवर कर्मचारियों की कमी से लोगों की सेहत पर खतरा

Public Health Risk: ब्रह्मपुरी नगर परिषद क्षेत्र में नाली और सीवर सफाई कर्मचारियों की कमी से स्वच्छता व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे नागरिकों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 13, 2026 | 05:30 PM

Public Health Risk :ब्रह्मपुरी नगर परिषद क्षेत्र (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Brahmapuri Sanitation Issue: ब्रह्मपुरी नगर परिषद के अंतर्गत नाली और सीवर सफाई के लिए कार्यरत कर्मचारियों की संख्या वर्ष 2022–23 से काफी कम कर दी गई है, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। इसका सीधा असर नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसी पृष्ठभूमि में राहुल भोयर, आशीष गोंडाने और रवि पवार ने नगर परिषद के मुख्याधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सफाई कर्मचारियों की संख्या तुरंत बढ़ाने और शहर की साफ-सफाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले लगभग 20 वर्षों से, यानी वर्ष 2022 तक, संविदा प्रक्रिया के माध्यम से हर साल करीब 50 कर्मचारी नाली और सीवर सफाई का कार्य कर रहे थे। लेकिन 2022–23 से यह संख्या घटाकर मात्र 35 कर दी गई, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। वर्तमान में ब्रह्मपुरी की अधिकांश नालियां, सीवर लाइनें और सीवेज चैनल कचरे से भरे हुए हैं और उनमें से दुर्गंध फैल रही है।

सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने मुख्याधिकारी को सौंपा ज्ञापन

इस स्थिति के कारण घरेलू सीवेज के बहाव में रुकावट आ रही है। साथ ही मानसून के दौरान जलभराव, मच्छरों और मक्खियों के प्रकोप में वृद्धि हो रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया और गैस्ट्रो जैसी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि ब्रह्मपुरी शहर का तेजी से विस्तार हो रहा है, आबादी, कॉलोनियां और व्यावसायिक परिसर बढ़ रहे हैं, ऐसे में सफाई कर्मचारियों की संख्या घटाना गंभीर विरोधाभास है। नागरिकों का कहना है कि वर्तमान में शहर को कम से कम 110 से अधिक सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Gadchiroli News: झाड़ू कटाई से मिल रहा रोजगार, झिंगानुर परिसर की महिलाएं कर रहीं कड़ी मशक्कत

राजनीति में मनुष्य की उन्नति का विचार नहीं होता, ऐसी संस्कृति हमारी कैसे? शरद बाविस्कर का सवाल

प्रशासन की मुस्तैदी से दो खतरनाक मोड़ ब्लैक स्पॉट सूची से बाहर,भंडारा में ब्लैक स्पॉट की संख्या घटकर 6 हुई

अकाेला मनपा की 80 सीटों के लिए 469 उम्मीदवार मैदान में, डोर-टू-डोर प्रचार शुरू, नेताओं की धड़कनें हुई तेज

ये भी पढ़े: चंद्रपुर मनपा चुनाव: 15 जनवरी को वोटिंग डे, सरकारी-निजी कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश

साथ ही शहर को जोनवार विभाजित कर प्रत्येक जोन में पूरे वर्ष कम से कम 5 कर्मचारियों की नियुक्ति अनिवार्य है। महाराष्ट्र नगर परिषद अधिनियम, 1965 और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना नगर परिषद का कर्तव्य है। जब नागरिक नियमित रूप से कर, पानी शुल्क और अन्य देयकों का भुगतान करते हैं, तब बुनियादी सेवाओं में कुप्रबंधन गंभीर विषय है।

नागरिकों की प्रमुख मांगें

  • नालियों और सीवरों की सफाई के लिए कर्मचारियों की संख्या तुरंत बढ़ाकर 110 की जाए।
  • शहर को जोनवार विभाजित किया जाए और प्रत्येक जोन में कम से कम 5 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति हो।
  • सफाई कार्य की नियमित निगरानी व्यवस्था तय की जाए।
  • मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय न लिए जाने पर नागरिकों ने भूख हड़ताल और लोकतांत्रिक तरीकों से आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

Brahmapuri swachhta vyavastha fail sewer nali safai karmchari kami

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 13, 2026 | 05:30 PM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.