-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Rural Malaria Deaths Dengue Aids Cancer Health Crisis
डेंगू से ज्यादा घातक हुआ मलेरिया, नागपुर में बढ़ रहे मौत के आंकड़े, एड्स और कैंसर के भी मिले मरीज
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Malaria Dengue Report: नागपुर ग्रामीण में मलेरिया कई लोगों की मौत का कारण बनता जा रहा है। लाखों के खर्च के बाद भी सरकारी कार्यक्रम लोगों की जान बचाने में असमर्थ नजर आ रहे है।

डेंगू-मलेरिया रिपोर्ट (सौजन्य-IANS)
Rural Maharashtra Health Crisis: केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संक्रामक बीमारियों सहित डेंगू, मलेरिया,एड्स, कैंसर जैसी बीमारियों के लिए सरकारी कार्यक्रमों के माध्यम से नियंत्रण का कार्य किया जा रहा है। इस पर हर वर्ष लाखों रुपये भी खर्च होते हैं। इसके बाद भी बीमारियां हर वर्ष कहर बरपा रही हैं। पिछले तीन वर्षों के भीतर नागपुर ग्रामीण में मलेरिया से 54 लोगों की मौत हुई जबकि डेंगू के डंक ने 17 लोगों की जान ली।
यानी ग्रामीण में डेंगू की तुलना में मलेरिया ज्यादा घातक बन गया है। अक्सर बारिश के दिनों में मलेरिया और डेंगू के बढ़ने की संभावना रहती है, लेकिन गर्मी का सीजन छोड़ दिया जाए तो अन्य सीजन में भी मरीज मिलते हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट अभय कोलारकर द्वारा सूचना के अधिकार के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य उपसंचालक कार्यालय से मांगी गई जानकारी के अनुसार ग्रामीण में 2023 में मलेरिया के कुल 6,345 मामले सामने आये।
सरकारी कार्यक्रमों की नाकामी
इनमें से 19 की मौत हो गई। इसी तरह 2024 में 7,677 मरीजों में से 17 और 2025 में 6,845 मरीजों में से 18 की मौत हुई। इस तरह तीन वर्ष के भीतर 54 लोगों की मौत हो गई। खास बात यह कि इसमें सिटी के आंकड़े शामिल नहीं हैं। तीन वर्ष के भीतर ग्रामीण में डेंगू से 17 लोगों की मौत हुई। वहीं तीन वर्ष के भीतर 4,666 मरीज मिले। तमाम तरह के उपायों के बाद भी इतनी अधिक संख्या में मरीजों का मिलना सरकारी कार्यक्रमों की नाकामी की ओर से इशारा करता है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
फिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
एड्स, कैंसर के भी मरीज मिले
एड्स के भी मामले बढ़ते जा रहे हैं। 2023-24 में एड्स के 1,310 मामले सामने आये। इनमें से 168 मरीजों की मौत हो गई। 2024-25 में 1,344 मरीज मिले। इनमें से 144 मरीजों की मौत हुई जबकि सितंबर 2025 तक 613 मरीज मिले और 79 की मौत हुई। वहीं 2023-24 में कैंसर के 1,758 मामले सामने आये। इनमें 204 की मौत हुई। 2024-25 में 1437 मामले सामने आये। इनमें सभी तरह के कैंसर के मामलों में 125 मरीजों की जान चली गई।
यह भी पढ़ें – 1500 CCTV कैमरे…स्मार्ट रोड बनेगा समृद्धि महामार्ग, नागपुर-मुंबई हाईवे पर AI सिस्टम रखेगा निगरानी
जिले में मलेरिया के आंकड़े
| वर्ष | मरीज | मृत्यु |
|---|---|---|
| 2023 | 6,345 | 19 |
| 2024 | 7,677 | 17 |
| 2025 | 6,845 | 18 |
जिले में डेंगू के मरीज
| वर्ष | मरीज | मृत्यु |
|---|---|---|
| 2023 | 2,365 | 4 |
| 2024 | 1,767 | 7 |
| 2025 | 534 | 6 |
एड्स के मरीज
| वर्ष | मरीज | मृत्यु |
|---|---|---|
| 2023 | 1,310 | 168 |
| 2024 | 1,344 | 144 |
| 2025 सितंबर | 613 | — |
Nagpur rural malaria deaths dengue aids cancer health crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














