- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Big Blow To Bjp In Mnp Hundreds Of Workers Including 2 Bjp Councilors Enter Congress
मनपा में भाजपा को बडा झटका, 2 भाजपा पार्षदों समेत सैकडों कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में प्रवेश
- Written By: नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. मनपा चुनाव के पहले देश के पूर्व गृहराज्यमंत्री हंसराज अहीर व राज्य के पूर्व वन तथा वित्तमंत्री सुधिर मुनगंटीवार के निकटवर्तीय समझे जानेवाले व भाजपा की ओर से चार बार चयनित हुए चंद्रपुर शहर के भिवापूर वार्ड के पार्षद वसंत देशमुख समेत पार्षद प्रशांत घोनमोडे ने सेकडों कार्यकर्ताओं के साथ पालकमंत्री विजय वडेट्टीवार व सांसद बालु धानोरकर की उपस्थिति में कांग्रेस में प्रवेश किया.
कुछ ही दिनों में मनपा के चूनाव को देखते हुए देशमुख का कांग्रेस में प्रवेश लेने से भाजपा में खलबली मच गयी है. चूनाव के चलते सभी पार्टीयों ने पार्टी का गठबंधन मजबूत कराने में जुट गयी है. ऐसे में देशमुख का कांग्रेस का प्रवेश से आनेवाले मनपा चुनाव में क्या नतिजा निकलता है इस ओर अब सभी की नजरे टिकी हुई है.
महानगरपालिका में भाजप के पूर्व गुट नेता व सभागार नेता वसंत देशमुख की शहर के ओबीसी, बहुजन समाज का नेतृत्व करनेवाले ऐसी पहचान थी. भिवापूर प्रभाग से चार बार विजय हुए है. कई वर्षो का अनुभव होने के बावजुद मनपा में स्थायी समिति सभापति पद के लिए उन्हे दरकिनार कर दूसरे को अवसर देने से वसंत देशमुख पार्टी के वरिष्ठों पर पिछले कुछ महिनों से नाराज थे. इस दौरान उन्होने मनपा के भ्रष्टाचार पर आवाज उठाने से उन्हे सभागार नेता के पद से हटाया गया था.
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव! जारी की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट; इन दिग्गजों के नाम शामिल
‘ग्रीन जोन’ एरिया में बिक रहे प्लॉट, नियमों को ताक पर रख रहे ब्रम्हपुरी प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल
असम के बरपेटा में गरजे CM Yogi, कांग्रेस और UDF पर साधा निशान; बोले- ये घुसपैठियों के साथ
तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कुल 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व राज्यपाल को भी मिला टिकट
तत्पश्चात पार्टी में वरिष्ठों का दरकिनार कर कम तजुरबावाले लोगों को अवसर देने की भूमिका वसंत देशमुख को खाने लगी थी. पार्टी के दुजाभाव भूमिका के चलते अंत में देशमुख ने कांग्रेस में प्रवेश करने का निर्णय लिया. इस दौरान शहर के भिवापूर प्रभाग के मातानगर परिसर में आयोजित पक्ष प्र्रवेश के कार्यक्रम में पालकमंत्री विजय वडेट्टीवार व सांसद बालु धानोरकर, विधायक प्रतिभा धानोरकर की मौजूदगी में मनपा पार्षद वसंत देशमुख व सतीश घोनमोडे समेत सैकडो कार्यकर्ताओं ने प्रवेश किया.
इस समय चंद्रपुर शहर जिला काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रितेश(रामू) तिवारी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रकाश देवतले, सेवादल के जिलाध्यक्ष नंदू खनके, मनपा के विपक्ष नेता डॉ. सुरेश महाकुलकर, महिला काँग्रेस की ग्रामीण जिलाध्यक्ष चित्रा डांगे, काँग्रेस के प्रदेश सचिव विजय नले, महिला काँग्रेस की प्रदेश सचिव नम्रता ठेमस्कर, पूर्व महापौर संगीता अमृतकर, पूर्व सभापति संतोष लहामगे, प्रशांत दानव, प्रवीण पडवेकर, राजेश अडूर, पप्पू सिद्दीकी, प्रसन्ना शिरवार, नौशाद शेख, सुधाकर चन्ने, सुरेश कापणे, विनोद तरारे आदि उपस्थित थे.
पक्ष प्रवेश में पार्ष्ज्ञद वसंत देशमुख व सतीश घोनमोडे के प्रवेश से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली है. आगामी चुनाव में मनपा पर कांग्रेस का झंडा लहरायेगा. मनपा से भाजपा का लौटने का सफर होने का प्रतिपादन पालकमंत्री विजय वडेट्टीवार ने किया.
इस समय पार्षद वसंत देशमुख, सतीश घोनमोडे ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रवेश करने पर पालकमंत्री विजय वडेट्टीवार, सांसद बाळु धानोरकर, विधायक प्रतिभा धानोरकर ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. इस समय भिवापुर प्रभाग के वरिष्ठ नागरिकों को सत्कार किया गया.
कार्यक्रम आयोजन के लिए दीपक गोरडवार समेत चंद्रपुर शहर जिला काँग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ ने सहयोग दिया. कार्यक्रम में परिसर के नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे.
महानगरपालिका में अब परिवर्तन : सांसद धानोरकर
महानगरपालिका की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने पिछले 5 वर्ष में कई भ्रष्टाचार किए है. शहर की जनता उनके इस तरह के व्यवहार से त्रस्त हो गयी है. आगामी चूनाव में निश्चित परिवर्तन होगा व मनपा पर कांग्रेस का झंडा लहराया जायेगा ऐसा प्रतिपादन सांसद बालु धानोरकर ने किया.
भाजपा का प्रभाग की जनता पर अन्याय : देशमुख
भाजप ने केवल मुझपर ही नही बल्की मेरे प्रभाग की जनता पर भी अन्याय किया है. कांग्रेस यह विचारों का पक्ष है. इसलिए असंख्य कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में प्रवेश किए जाने की भूमिका वसंत देशमुख ने व्यक्त की.
Big blow to bjp in mnp hundreds of workers including 2 bjp councilors enter congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘आज मैं जो हूं, उनकी वजह से हूं…’, मां बबीता के संघर्ष को याद कर भावुक हुईं करिश्मा कपूर, कही ये बात
Apr 03, 2026 | 05:13 PMरुद्राक्ष का डिब्बा, हरा लिक्विड और ‘मंत्र जल’ का मायाजाल; अशोक खरात के दफ्तर से मिला पाखंड का सामान
Apr 03, 2026 | 05:10 PMआज से शुरू हुआ वैशाख का महीना, इस माह भूल से भी न करें ये काम
Apr 03, 2026 | 05:10 PMगोंदिया में मौसम का कहर, तूफान से झुकीं फसलें, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
Apr 03, 2026 | 05:05 PM‘संजय राउत ही करेंगे ठाकरे गुट के दो टुकड़े’, विधायक चंद्रकांत पाटिल का बड़ा दावा
Apr 03, 2026 | 05:02 PMबीड में पुलिस बनकर किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, 23 लाख की ठगी करने वाली पति-पत्नी की जोड़ी समेत 3 गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 05:01 PMIPL 2026: ‘पंजाब किंग्स के खिलाफ चलेगा संजू सैमसन का बल्ला’, भारत के पूर्व खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी
Apr 03, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














