- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Bhatala Prehistoric Site Faces Threat Of Illegal Mining High Court Takes Suo Motu Cognizance
भटाला प्रागैतिहासिक स्थल पर अवैध खनन का खतरा, हाई कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
Chandrapur Archaeological Site: चंद्रपुर जिले के 2 मिलियन वर्ष पुराने प्रागैतिहासिक भटाला विरासत स्थल के पास कथित अवैध खनन पर नागपुर हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तलब की है।

Bhavani Temple Bhattala: चंद्रपुर जिले में स्थित लगभग 2 मिलियन साल पुराना प्रागैतिहासिक विरासत स्थल भटाला वर्तमान में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है. नागपुर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की चेतावनी के अनुसार, इस स्थल के पास हो रहे अवैध खनन और प्रशासनिक अनदेखी के कारण भारत के मानव इतिहास के अत्यंत महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट होने की कगार पर हैं. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए याचिका दायर की है.
अदालत ने सोमवार को एडवोकेट भानुदास कुलकर्णी को अदालत मित्र नियुक्त किया और उन्हें 2 सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है. बाक्स पापामिया पहाड़ी जैसा खतरा शोधकर्ताओं ने भटाला स्थल की तुलना चंद्रपुर की प्रसिद्ध पापामिया पहाड़ी से की है जो भारत के सबसे पुराने पाषाणयुगीन स्थलों में से एक मानी जाती है. जिस तरह शहरीकरण ने पापामिया पहाड़ी को नुकसान पहुंचाया वैसा ही खतरा अब भटाला पर मंडरा रहा है.
यहां पाए जाने वाली लाल क्वार्टजाइट कलाकृतियां, हाथ की कुल्हाड़ियां और आदिम पत्थर के औजार खनन के धमाकों के कारण नष्ट हो सकते हैं. बाक्स.. कानूनों का सरेआम उल्लंघन पुरातत्व विभाग के अनुसार भटाला स्थित भवानी मंदिर एक संरक्षित स्मारक है. प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल एवं अवशेष अधिनियम 2010 के तहत ऐसे संरक्षित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के खनन या विस्फोट पर पूर्ण प्रतिबंध है. शोधकर्ताओं का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर मंदिर के 300 मीटर के दायरे में बड़े पैमाने पर विस्फोट और खनन जारी है. यहां तक कि जनता को जागरूक करने के लिए लगाए गए वैधानिक सूचना बोर्ड भी स्थल से हटा दिए गए हैं जो प्रशासन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है.
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में रेत घाट हत्या कांड, रेत माफिया गैंग पर मकोका के तहत कार्रवाई
सिवेज ट्रीटमेंट की फर्जी कंपनी में ठाणे मनपा का करोड़ों रुपया, गलत तरीके से बिलों की वसूली
भंडारा में संदिग्ध कार से धारदार चाकू बरामद, तीन युवक गिरफ्तार
गोंडपिपरी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी बाइक, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Bhatala prehistoric site faces threat of illegal mining high court takes suo motu cognizance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रोज़ा रखने में किन बातों का रखें ख़ास ख्याल? जानिए इसके ज़रूरी नियम
Mar 09, 2026 | 10:46 PMअसम चुनाव में हो सकती है समाजवादी पार्टी की एंट्री, अखिलेश यादव उतार सकते हैं 5 उम्मीदवार, क्या है रणनीति?
Mar 09, 2026 | 10:38 PMअभिषेक शर्मा का सपना हुआ पूरा, पिता ने बताया कैसे अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देखा था ये ख्वाब
Mar 09, 2026 | 10:13 PMशेम ऑन टीम इंडिया! विश्व विजेता टीम पर क्यों फट पड़ा 1983 का वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी…आखिर क्या है पूरा मामला?
Mar 09, 2026 | 10:12 PMइटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PMमिडिल ईस्ट संकट: CBSE ने कतर समेत खाड़ी देशों में टालीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 14 मार्च को फिर होगी समीक्षा
Mar 09, 2026 | 10:03 PMमैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PMवीडियो गैलरी

‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM
Video: अली खामेनेई के बाद मोजतबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने क्या ऐलान कर दिया?
Mar 09, 2026 | 03:23 PM
देवास में टीम इंडिया की जीत के बाद हंगामा, हुड़दंगियों ने CSP के कान के पास फोड़ा बम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Mar 09, 2026 | 12:55 PM














