Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • India-America Trade Deal |
  • Weather Update |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टैंकर-एक्टिवा भिड़ंत में 1 की मौत, सड़कों पर दुकानों का अतिक्रमण बन रहा हादसों की वजह

Chandrapur Accident News: शेगांव संभाग राष्ट्रीय महामार्ग -353 ई पर शेगांव पुलिस स्टेशन के सामने तेज रफ्तार टैंकर ने एक एक्टिवा दुपहिया को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 17, 2025 | 12:40 PM

चंद्रपुर में हादसा (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur News: चंद्रपुर जिले के शेगांव संभाग राष्ट्रीय महामार्ग -353 ई पर शेगांव पुलिस स्टेशन के सामने एक तेज रफ्तार टैंकर ने एक एक्टिवा दुपहिया को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया वाहन के पीछे बैठी एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना मंगलवार, 16 सितम्बर की सुबह शेगांव में घटी। आए दिन हो रहे सड़क हादसों के लिए सड़कों पर हो रहे दुकानदारों के अतिक्रमण और सड़क की कम चौड़ाई को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

वरोरा निवासी कातोरे परिवार मंगलवार की सुबह भिवापुर एक्टिवा से भिवापुर तहसील के सेलोटी गांव तेरवी कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। तभी शेगांव पुलिस स्टेशन के सामने यह हादसा हुआ। हादसे में मृतक महिला का नाम कोमल गंगाधर कातोरे (33) है। वह वरोरा के गांधी वार्ड की निवासी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगाधर बापूराव कातोरे, उम्र 42, कोमल गंगाधर कातोरे, उम्र 33, और बेटा रोहन गंगाधर कातोरे यह तीनों वरोरा से दुपहिया एक्टिवा क्रमांक एमएच -34 सीपी -1649 से भिवापुर तहसील के सेलोटी गांव जा रहे थे।

मौके पर हुई मौत

इसी बीच मंगलवार की सुबह शेगांव पुलिस स्टेशन के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर क्रमांक एमएच 34 एबी 4509 ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पीछे बैठी कोमल गंगाधर कातोरे के सिर को गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तो लड़का घायल हो गया।

हादसे के बारे में शेगांव बु. को सूचना मिलते ही पेट्रोल टैंकर चालक पडोली निवासी परमेश्वर खामदेवे को हिरासत में लिया। तत्पश्चात मृतक महिला के शव को वरेारा के ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। शेगांव पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक योगेंद्रसिंह यादव के मार्गदर्शन में उप-निरीक्षक सुमित कांबले, मदन येरने, हरीश येरमे, छगन जांभुले, हेमंत पाटिल द्वारा आगे की जांच की जा रही है। इस समय, देखने के लिए घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री समृद्धि पंचायत राज अभियान का शुभारंभ, स्थानीय स्वशासन निकायों के लिए मिली मंजूरी

यह दुर्घटना टाली जा सकती थी

शेगांव से वरोरा शेगांव, चिमूर, उमरेड 353 ई राष्ट्रीय मार्ग गुजरा है। इस सड़क से सटी सर्विस रोड नक्शे में 12 मीटर चौड़ी है और उसका निर्माण नहीं हुआ है। सड़क पर दुकानदारों ने बड़ी संख्या में अतिक्रमण कर रखा है। उसके सामने वाहन खड़े रहते हैं। सड़क से आने-जाने वाले नागरिकों को काफी परेशानी होती है। छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हमेशा होती रहती हैं। भविष्य में ये दुर्घटनाएं बढ़ेंगी। अगर सर्विस रोड होती, तो यह दुर्घटना नहीं होती।

– डॉ. शिवनंदन ताजने, शेगांव

1 dead in tanker activa collision encroachment shops on roads leading accidents

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 17, 2025 | 12:40 PM

Topics:  

  • Accident
  • Chandrapur
  • Chandrapur News

सम्बंधित ख़बरें

1

मुख्यमंत्री समृद्धि पंचायत राज अभियान का शुभारंभ, स्थानीय स्वशासन निकायों के लिए मिली मंजूरी

2

पोंभुर्णा नगर पंचायत में 83 लाख का टेंडर घोटाला! ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना में हुआ भ्रष्टाचार

3

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ATM को चोरों ने बनाया निशाना, 10 लाख रुपए उड़ाए, जांच में जुटी चंद्रपुर पुलिस

4

चंद्रपुर बना मिसाल: 208 पंचायतें टीबी मुक्त, 2678 मरीजों का उपचार जारी, तेजी से घट रही बीमारी की जद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.