- Hindi News »
- Maharashtra »
- Central Railway Complaints Received On Whatsapp Resolved Quickly Mumbai Ac Local
Whatsapp पर शिकायत मिलते ही जल्द हो रहा निपटारा, ये हैं AC लोकल की अनोखी पहल
Mumbai Train: मध्य रेलवे को व्हाट्सअप पर शिकायत मिलते ही उसका 100% निपटारा हो रहा है। AC लोकल की अनोखी पहल के चलते शिकायतों में गिरावट आई है। साथ ही 4.01 करोड़ जुर्माने के रूप में वसूले गए है।
- Written By: सोनाली चावरे

मुंबई AC लोकल (pic credit; social media)
Central Railway News: मध्य रेलवे को 25 मई 2024 से 30 जून 2025 की अवधि के दौरान कुल 11,134 शिकायतें प्राप्त हुईं, हालांकि सभी का 2 दिन के भीतर निपटारा किया गया, जिससे शिकायतों का 100% समाधान हो गया। इस सक्रिय प्रवर्तन के कारण शिकायतों में उल्लेखनीय गिरावट आई है, और शिकायतों का दैनिक औसत जून 2024 में 79 से घटकर जून 2025 में 29 हो गया है।
हर दिन मिलने वाली अधिकतम शिकायतें भी जून 2024 में 228 से घटकर जून 2025 में 103 हो गई हैं। बता दें कि मध्य रेल के मुंबई मंडल ने यात्रियों की संरक्षा और आराम को प्राथमिकता देते हुए, यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए यह पहल शुरू की थी। ताकि अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाया जा सके।
शिकायत मिलने पर तुरंत की जाती है कार्रवाई
25 मई 2024 को, मध्य रेल ने उपनगरीय ट्रेनों में अनियमित यात्रा से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए एक समर्पित एसी क्लास टास्क फोर्स की शुरुआत की थी। यात्रियों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए एक विशेष दस्ता तैनात किया गया है। समर्पित 24/7 व्हाट्सएप शिकायत नंबर, 7208819987 भी दिया गया है। इस व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का तुरंत जवाब दिया जाता है। यदि विशेष दस्ता शिकायत में उल्लिखित विशेष अनुभाग में है, तो वे तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी जाती हैं। हालांकि, यदि दस्ता तुरंत उपलब्ध नहीं होता है, तो अगले दिन कार्रवाई की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेल को हुई 14,441 करोड़ रुपये की आय, यात्री किराए से कमाए 6,561.38 करोड़
मध्य रेलवे में बड़ा बदलाव: अरविंद मलखेड़े बने नए प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, जानें उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड
शक्तिपीठ महामार्ग पर संग्राम: परभणी में किसानों का ‘रास्ता रोको’, संजय जाधव बोले- जमीन हड़पना बंद करे सरकार
अब मुंबई में चलेगी वॉटर मेट्रो! 40 मिनट में पहुंचेंगे नवी मुंबई एयरपोर्ट, जानें क्या है सरकार का मेगा प्लान
1.22 लाख यात्रियों के पास नहीं था AC लोकल का टिकट और पास
मिली शिकायतों पर की गई कार्रवाई और विशेष दस्तों की तैनाती के गहन विश्लेषण के आधार पर, 25 मई 2024 से 9 जुलाई 2025 की अवधि के दौरान एसी लोकल ट्रेनों में बिना उचित टिकट के यात्रा करते 1.22 लाख यात्रियों का पता लगाया गया। 4.01 करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। इस प्रकार, प्रतिदिन औसतन 365 यात्री बिना उचित टिकट के यात्रा करते हैं और उल्लंघनकर्ताओं से प्रतिदिन औसतन 1.19 लाख रुपये की वसूली होती है।
करीब 78,000 यात्री करते है AC लोकल में यात्रा
मध्य रेल का मुंबई उपनगरीय नेटवर्क अपनी 1810 सेवाओं के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 3.9 मिलियन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाता है, जिसमें प्रतिदिन 80 एसी लोकल सेवाएं शामिल हैं, जो प्रतिदिन लगभग 78000 यात्रियों को उनके गंतव्य तक पंहुचाती हैं। नियमित जांच के साथ-साथ समर्पित व्हाट्सएप शिकायत नंबर की शुरुआत ने इस उद्देश्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण रूप से सहायता की है।
Central railway complaints received on whatsapp resolved quickly mumbai ac local
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या है दोहा समझौता? पाकिस्तान ने क्यों अफगानिस्तान को दिलाई इसकी याद?
Feb 24, 2026 | 01:13 AMपरमाणु ताकत बनाम छापामार लड़ाके: क्या तालिबान के जाल में फंस गया है पाकिस्तान?
Feb 24, 2026 | 01:12 AMइजराइल का ‘शैडोफैक्स’ मचाएगा युद्ध में तबाही, रिमोट से चलेगा ‘सौरन’, अब रोबोट करेंगे दुश्मनों का सफाया
Feb 24, 2026 | 01:11 AMAaj Ka Rashifal 24 February: मंगलवार को वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 24, 2026 | 12:05 AMZIM vs WI मुकाबले में हुई छक्कों की बारिश, टूटा विश्व रिकॉर्ड, T20 WC 2026 में दोनों टीमों ने मिलकर रचा इतिहास
Feb 23, 2026 | 11:49 PMवरमाला में हुआ टकराव! दुल्हन ने फेंकी माला, दूल्हे ने भी दिया वैसा ही जवाब
Feb 23, 2026 | 11:10 PMझारखंड में उड़ान भरते ही क्रैश हुई एयर एंबुलेंस, विमान में सवार थे 7 लोग, सामने आया हादसे का दर्दनाक VIDEO
Feb 23, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














