- Hindi News »
- Maharashtra »
- Central Railway Announces 1484 Summer Special Trains
यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए बड़ा कदम, सेंट्रल रेलवे ने घोषित की 1484 विशेष ट्रेनें
Central Railway Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने 1484 समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।
- Written By: अपूर्वा नायक

ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Summer Special Trains By Central Railway: गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल रेलवे ने 1484 समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को अपने घरों या विभिन्न पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करना है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार घोषित विशेष ट्रेनों में 749 आरक्षित और 735 अनारक्षित ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के संचालन से छुट्टियों के समय होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
कुछ सेवाएं पहले से चल रही
मध्य रेलवे ने बताया कि इनमें से कुछ सेवाएं पहले से ही आवश्यकता के अनुसार चल रही विशेष ट्रेनों के रूप में संचालित हो रही हैं। इसके अलावा यात्रियों की मांग को देखते हुए कुछ नई विशेष ट्रेनों को भी इस सूची में शामिल किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पान दुकानों से ‘एमडी’ ड्रग्स बिक्री का आरोप, भाजपा नगरसेविका ने पुलिस को घेरा
पुणे में ‘पीएमसी रोड मित्र’ ऐप छह महीने में ही बंद, प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल
महाराष्ट्र में मौसम का यू-टर्न: 17 से 20 मार्च तक विदर्भ-मराठवाडा में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
इराक के पास ‘सेफसी विष्णु’ टैंकर पर हमला, मुंबई के इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह की मौत
महाराष्ट्र के भीतर भी विशेष ट्रेनें
महाराष्ट्र के भीतर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई और दौंड से सोलापुर, पुणे से कोल्हापुर, नाशिक रोड से बडनेरा तथा हडपसर से हरंगुल के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे राज्य के विभिन्न शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें :- गारगई डैम परियोजना पर बीएमसी की स्थायी समिति ने लगाई रोक, प्रस्ताव पुनर्विचार के लिए लौटाया
अन्य राज्यों के लिए भी सेवाएं
महाराष्ट्र से अन्य राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी कई विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें मुंबई से बलिया और गोरखपुर के अलावा दौंड से कलाबुरगी तथा सोलापुर से कलाबुरगी और अनाकापल्ले के बीच विशेष ट्रेन सेवाएं शामिल हैं। रेलवे को उम्मीद है कि इन ट्रेनों के संचालन से गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की यात्रा अधिक सुविधाजनक और आरामदायक हो सकेगी।
Central railway announces 1484 summer special trains
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में कमर्शियल गैस की किल्लत: जिलाधिकारी आयुष प्रसाद के सख्त निर्देश, कालाबाजारी करने वालों पर होगी जेल
Mar 13, 2026 | 03:17 PMबिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 16 मार्च को होना है चुनाव
Mar 13, 2026 | 03:17 PMपान दुकानों से ‘एमडी’ ड्रग्स बिक्री का आरोप, भाजपा नगरसेविका ने पुलिस को घेरा
Mar 13, 2026 | 03:09 PMआज रखा जा रहा है दशा माता का व्रत! जानिए क्यों किया जाता है यह व्रत, क्या है पूजा विधि और धार्मिक महत्व
Mar 13, 2026 | 03:08 PMक्या US के लिए ‘उल्टा बांस बरेली’ हो गया ईरान युद्ध ? 5 फैक्टर्स से समझिए कहां चूके Donald Trump
Mar 13, 2026 | 03:07 PMजंग के जख्मों पर चीन का मरहम! ईरान को दी 2 लाख डॉलर की आर्थिक मदद, पश्चिम एशिया में बढ़ेगा बीजिंग का दबदबा
Mar 13, 2026 | 03:06 PMबिना ड्राइवर की Uber, अब ऐप से बुक करें कार और खुद पहुंचेगी मंज़िल तक, लोग पहली बार बैठकर हुए हैरान
Mar 13, 2026 | 03:00 PMवीडियो गैलरी

संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM













