-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Case Registered Against 19 People For Cheating Two Brothers Of More Than Rs 1 Crore In Thane
क्रिप्टोकरेंसी योजना में निवेश के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, एक ही परिवार के 19 लोगों पर मामला दर्ज
- Written By: रीना पंवार
ठाणे में दो भाईयों से क्रिप्टोकरेंसी योजना में निवेश करने के नाम पर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने निवेश धनराशि पर 12 गुना मुनाफे का वादा किया था।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके भाई से 1.17 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में एक ही परिवार के 19 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन 19 लोगों ने दोनों भाईयों को क्रिप्टोकरेंसी योजना में निवेश करने के नाम पर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर इस ठगी की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, 42 वर्षीय व्यक्ति की शिकायत के आधार पर राबोडी थाने में मामला दर्ज किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि 50 वर्षीय आरोपी साबिर याकूब घाची, 45 वर्षीय शाकिर याकूब घाची, 39 वर्षीय रूहिहा शाकिर घाची एक ही परिवार को सदस्य हैं। इन लोगों ने अपने ही परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पीड़ित भाईयों को क्रिप्टोकरेंसी योजना में निवेश करने के लिए राजी किया।
12 गुना मुनाफे का किया वादा
पीड़ितों की शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने उन्हें निवेश की गई धनराशि पर 12 गुना तक अधिक मुनाफे का वादा किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों भाईयों ने आरोपियों पर भरोसा करके मार्च 2022 में शुरू होने वाली योजना में लाखों रुपये का निवेश कर डाला। पीड़ित भाईयों में से एक ने पैसा 12 गुना करने वाली इस योजना में 91.53 लाख रुपये निवेश कर दिए, जबकि दूसरे भाई ने 25.69 लाख रुपये निवेश किए।
सम्बंधित ख़बरें
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
TET Paper Leak: परीक्षा से एक दिन पहले टीईटी पेपर लीक; भिवंडी पुलिस ने जाल बिछाकर 3 आरोपियों को दबोचा
मीरारोड को मिली नई धार्मिक पहचान, जरीमरी झील पर स्थापित हुई 51 फीट ऊंची भगवान विट्ठल की प्रतिमा
Mira Road: बिना एक्सीडेंट अचानक खुला कार का एयरबैग, 25 साल के युवक की मौत, बैठे-बैठे घुट गया दम
पैसे वापस मांगे तो देने लगे धमकी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ वक्त बीत जाने के बाद जब शिकायतकर्ता ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। बार-बार अपने पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने दोनों भाईयों को प्रभावशाली लोगों से संबंध का हवाला देते हुए धमकियां भी दीं। इसके बाद पीड़ितों ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण (वित्तीय प्रतिष्ठानों में) अधिनियम, 1999 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Case registered against 19 people for cheating two brothers of more than rs 1 crore in thane
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














