-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Buldhana »
- Clash Between Two Groups In Mehkar Town Of Buldhana District
बुलढाणा जिले के मेहकर में दो गुटों में झड़प, 23 लोगों पर FIR दर्ज, इलाके में तनाव का माहौल
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मेहकर कस्बे में सड़क किनारे एक ढाबे पर दो लोगों के बीच हुई बहस ने दो समूहों के बीच झड़प का रूप ले लिया। इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मेहकर कस्बे में सड़क किनारे एक ढाबे पर दो लोगों के बीच हुई बहस ने दो समूहों के बीच झड़प का रूप ले लिया। इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इस बीच अधिकारियों ने क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया और 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि झड़प में कितने लाेग घायल हुए या किसी तरह के नुकसान की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है के मेहकर कस्बे में सड़क किनारे एक ढाबे पर दो लोगों में विवाद हो गया। जिसके बाद कुछ लोगों ने इसमें दखल दिया और देखते ही देखते इसने दो गुटाें में झड़प का रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची। इस मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाबूराव महामुनि ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात को एक ढाबे पर दो लोगों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हुई। उन्होंने बताया कि मेहकर में दो समूहों के बीच बहस ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया।
महाराष्ट्र की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
जिस बेटी के खून के इल्जाम में पिता-भाई थे जेल में, अचानक वह मृत लड़की पुलिस थाने पहुँची, जानें पूरा मामला
तुम्हारी पत्नी कहां गई…? पिता के इस एक सवाल के बाद खौफनाक कदम; जलगांव-जामोद में 5 शव मिलने से मची सनसनी
बुलढाणा में मातम: शादी न होने से परेशान 2 युवकों ने दी जान; बेरोजगारी और गरीबी बनी ‘दुश्मन’
बुलढाणा: 4 साल बाद खुला खौफनाक राज, होटल के फर्श के नीचे दफन था ड्राइवर का शव; पत्नी की शिकायत से सुलझी गुत्थी
23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
एएसपी बाबूराव महामुनि ने बताया कि पुलिस ने इस घटना में दोनों पक्षों के 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही शांति बनाए रखने की भी अपील की है। उन्होंने घटना के पीछे उकसावे और अन्य विवरणों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि पुलिस जांच कर रही है।
इलाके में धारा 163 लागू
पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बता रही है कि कितने लोग घायल हुए हैं और क्या समूहों द्वारा पथराव किया गया था। मेहकर उप-संभागीय अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
Clash between two groups in mehkar town of buldhana district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हॉस्टल के फोन पर फूट-फूटकर रोए बच्चे, घरवालों से बात करते ही छलक पड़े आंसू; VIDEO ने लोगों को किया भावुक
Jul 14, 2026 | 06:43 PMजबलपुर: मिलावटखोर घर में बना रहा था नकली DAP, कृषि विभाग में छापा मारकर जब्त की 22 बोरी नकली खाद
Jul 14, 2026 | 06:36 PM20 साल बाद कोलकाता आएंगी बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन, सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही वापसी
Jul 14, 2026 | 06:35 PMरथ यात्रा 2026 भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद का अद्भुत महत्व, आस्था, परंपरा और समानता का अनुपम प्रतीक
Jul 14, 2026 | 06:34 PM19 साल IT में नौकरी, फिर छोड़ दी 40 हजार की सैलरी! अब कैब चलाकर हर महीने कमा रहे 90 हजार, लोग रह गए हैरान
Jul 14, 2026 | 06:30 PMपंचायत चुनाव और प्रशासक नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, सुनवाई छह सप्ताह के लिए स्थगित; लंबित मामले का दिया हवाला
Jul 14, 2026 | 06:28 PMBihar Bypoll: नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचे नितिन नबीन, बोले- बांकीपुर की जनता ने काम करना सिखाया
Jul 14, 2026 | 06:28 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














