- Hindi News »
- Maharashtra »
- Budget Proposal Of Rs 6900 Crore For Nashik Kumbh Mela 2027
नासिक कुंभ मेला 2027 के लिए 6900 करोड़ का बजट, साधुग्राम में 3 तालाब और 9 फ्लाईओवर प्रस्तावित
2027 के कुंभ मेले के लिए यहां देश-विदेश से 5 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए बजट में रिंग रोड, नए रास्ते, प्रमुख रास्तों की मरम्मत, पार्किंग, अस्थायी निवारागृह, साधुग्राम आदि कामों का समावेश है।
- Written By: रीना पंवार

(फाइल फोटो)
नासिक : नासिक और त्र्यंबकेश्वर में 2027 में सिंहस्थ कुंभ मेला होने वाला है, जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव का शोर थमने के बाद कुंभ मेले की तैयारी में तेजी आई है। इस क्रम में जिलाधिकारी जलज शर्मा ने बीते मंगलवार को कुंभ मेले की तैयारी की समीक्षा की। इस बैठक में मनपा ने 6900 करोड़ रुपये का अंतिम प्रस्ताव जिलाधिकारी के सामने पेश किया है, जिसमें साधुग्राम में 3 जलकुंभ और शहर में 9 फ्लाईओवर प्रस्तावित किए गए हैं। कुंभ मेले के तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अब हर मंगलवार को मनपा की समीक्षा बैठक करेंगे।
2027 के कुंभ मेले के लिए यहां देश-विदेश से 5 करोड़ भक्तों के आने की संभावना जताई जा रही है। साधुओं, महंतों, अखाड़ों और भक्तों की संख्या को ध्यान में रखते हुए बजट में रिंग रोड, नए रास्ते, प्रमुख रास्तों की मरम्मत, पार्किंग, अस्थायी निवारागृह, साधुग्राम आदि कामों का समावेश है। रिंग रोड से जुड़ने वाली 20 मिसिंग लिंक जोड़ने का निर्णय लिया गया है। मनपा ने रिंग रोड की मिसिंग लिंक के भू-सम्पादन सहित लगभग 17 हजार करोड़ का प्रारूप बजट तैयार किया था।
बजट में की 11 हजार करोड़ रुपये की कटौती
कुंभ मेले की योजना तैयार करते समय मनपा ने साधु ग्राम के लिए भूमि अधिग्रहण और अन्य पहलुओं सहित 17 हजार करोड़ रुपये की मसौदा योजना पेश की थी, लेकिन भूमि अधिग्रहण मनपा की जिम्मेदारी होने के कारण विभागीय आयुक्त डॉ. प्रवीण गेडाम ने योजना से 11 हजार करोड़ रुपये की कटौती कर इसे 6,900 करोड़ रुपये कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘..तो नहीं होता हादसा’, नासिक कार एक्सीडेंट पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान
नासिक MIDC में जाम से थमी रफ्तार, गरवारे-एक्सलो रोड पर ट्रैफिक से हाल बेहाल; वाहन चालक हो रहें परेशान
नासिक : मोबाइल लोक अदालत से गांव-गांव पहुंचा न्याय, करंजाली में विवादों का मौके पर समाधान
विकास की वेदी पर ‘इतिहास’ की बलि ! त्र्यंबकेश्वर में कुंभ से पहले बड़ा बदलाव
2 करोड़ श्रद्धालु आए थे 2015 के कुंभ में
इससे पहले 2015 के सिंहस्थ कुंभ मेले में 2 लाख साधु-महंत नासिक में उपस्थित हुए थे। इसके लिए साधुग्राम के लिए 327 एकड़ जमीन आरक्षित की गई थी। इस पर साधु-महंतों के आखाड़े और खालसों के लिए एक 1729 प्लॉट बनाए गए थे। कुंभ मेले की नासिक और त्र्यंबकेश्वर, दोनों स्थानों पर 2 करोड़ भक्तों ने हाजिरी लगाई थी, जैसा कि प्रशासन ने बताया था। पिछले कुंभ मेले में 27 किलोमीटर की ड्रेनेज लाइन बिछाई गई थी, 2 हजार पथदीप लगाए गए थे औक भक्तों के लिए 9 हजार मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा भक्तों के लिए 5 किलोमीटर के नए घाट बनाए गए थे और 925 दिशा सूचक फलक भी लगाए गए थे।
महाराष्ट्र की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कुंभ 2027 के लिए तैयारियां हुई तेज
आगामी कुंभ के लिए यहां साधुग्राम के लिए 500 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है और 3 हजार प्लॉट का नियोजन किया गया है। लगभग 3 अखाड़े और 1100 खालसों में 5 लाख साधुओं की व्यवस्था करने का नियोजन किया गया है। प्रत्येक पर्वणी में 80 लाख भक्तों के आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए 5 करोड़ भक्तों का अनुमान लगाया गया है। आने वाले भक्तों के लिए 15 हजार मोबाइल शौचालय, 9 नए फ्लाईओवर, 5 हजार दिशा सूचक कमानी, शहर में प्रवेश करते समय स्वागत कमानी, 350 किलोमीटर के अंतर्गत सड़क विकास, 60 किलोमीटर बैरिकेडिंग, सेक्टर ऑफिसर, राशन दुकानें, दूध वितरण व्यवस्था, एटीएम, बस परिवहन आदि का नियोजन किया जा रहा है।
Budget proposal of rs 6900 crore for nashik kumbh mela 2027
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM














