- Hindi News »
- Maharashtra »
- Break The Cars Of Uddhav Fadnavis Pawar Controversial Statement Of Prakash Ambedkar
उद्धव, फडणवीस, पवार की गाड़ी तोड़ें, प्रकाश आंबेडकर के विवादित बयान से गरमाई राजनीति
विधायक जितेंद्र आव्हाड की कार पर हमला किए जाने से राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। इस आग में वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने घी डालने का काम किया है। आंबेडकर ने शुक्रवार को हमलावरों को ललकारते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राकां नेता शरद पवार और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की गाड़ी तोड़ने की चुनौती दे कर सभी को सकते में डाल दिया।
- Written By: शुभम सोनडवले

प्रकाश आंबेडकर (फोटो: PTI)
मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी अजित पवार) विधायक अमोल मिटकरी की कार पर मनसे के कार्यकर्ताओं के हमले के बाद से महाराष्ट्र में सियासी पारा पहले ही चढ़ा हुआ था। इसी बीच गुरुवार को एनसीपी (शरद पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड की कार पर हमला किए जाने से राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। इस आग में वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने घी डालने का काम किया है। आंबेडकर ने शुक्रवार को हमलावरों को ललकारते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राकां नेता शरद पवार और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की गाड़ी तोड़ने की चुनौती दे कर सभी को सकते में डाल दिया।
परभणी के गंगाखेड में वंचित की एक सार्वजनिक सभा में आंबेडकर ने मिटकरी और आव्हाड पर हमला करनेवालों को ललकारते हुए कहा कि तुम लोग चिल्लर (ऐरे-गैरों) की गाड़ियां क्यों तोड़ रहे हो। यदि तुम्हें कारें तोड़नी है, तो मैं चार नाम देता हूं। ऐसा कहते हुए आंबेडकर ने महाविकास अघाड़ी के नेता उद्धव ठाकरे, शरद पवार तथा महायुति के नेताओं में देवेंद्र फडणवीस की कार तोड़ने की चुनौती दे दी। विरोधी लोग आंबेडकर के बयान को उकसाने वाला बयान बता रहे हैं तो वहीं लोग यह भी कह रहे हैं कि आंबेडकर ने मनसे को उसकी हैसियत बताने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे गुट ‘मशाल’ चिन्ह पर लड़ेगा विधानसभा चुनाव, EC ने दी बड़ी राहत
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल खरीद में 20% उछाल, महाराष्ट्र सरकार ने अफवाहों से बचने की अपील की
Vidhan Parishad Election: शिवसेना को हक की 7 सीटें चाहिए; शिंदे के नो कॉम्प्रोमाइज स्टैंड ने BJP की बढ़ाई धड़कन
‘मातोश्री बुलाकर मंत्री बनाना मेरी सबसे बड़ी भूल थी’, बच्चू कडू के शिंदे गुट में जाने पर भड़के उद्धव ठाकरे
Explainer: 10 साल की कानूनी जंग, रेलवे का विस्तार और विस्थापन का दर्द, बांद्रा गरीब नगर में क्यों चले बुलडोजर?
जरांगे, फडणवीस का मददगार
गौरतलब हो कि इससे पहले अपनी ओबीसी आरक्षण बचाओ यात्रा के दौरान आंबेडकर ने मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल को बीजेपी और फडणवीस की मददगार बताया था। उनका दावा था गृह मंत्री होने के बाद भी फडणवीस ने जरांगे को गिरफ्तार नहीं करवा रहे हैं क्यों वे वोट मांगने के लिए ओबीसी के पास नहीं जा सकते हैं। दूसरी तरफ मिटकरी की कार पर हमला करने वाले मनसे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिनमें से कुछ को जमानत भी मिल गई।
यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे गुट रच रहा है कट्टरपंथियों को मुंबई सौंपने की साजिश, आशीष शेलार का सनसनीखेज आरोप
Break the cars of uddhav fadnavis pawar controversial statement of prakash ambedkar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PMPHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
May 23, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














