Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीएमसी में इंजीनियरों की कमी, एसआरए में वर्षों से तैनात अभियंताओं को वापस बुलाने की मांग

BMC Engineers Demand Return From SRA: बीएमसी में इंजीनियरों के रिक्त पदों और बढ़ते कार्यभार के बीच एसआरए में वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अभियंताओं को वापस बुलाने की मांग उठी है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 30, 2026 | 11:38 AM

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

BMC Engineers Demand Return From SRA News: बीएमसी में इंजीनियर के कई पद लंबे समय से रिक्त हैं, जबकि विभिन्न विभागों में कार्यरत अभियंताओं पर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में करीब 20 बीएमसी अभियंता पिछले 8 से 10 वर्षों से झोपड़पट्टी पुनर्विकास प्राधिकरण (एसआरए) में ही कार्यरत हैं।

बीएमसी अभियंता विभाग ने इन अभियंताओं को तत्काल बीएमसी में वापस भेजने और उनके स्थान पर अन्य अभियंताओं को दो वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, बीएमसी के अभियंताओं को मूल रूप से दो वर्षों की प्रतिनियुक्ति पर एसआरए भेजा गया था, लेकिन कई अभियंता एक दशक से वहीं कार्यरत हैं। इसके कारण बीएमसी के विभागीय कार्यालयों और अन्य इंजीनियरिंग शाखाओं में अभियंताओं की कमी महसूस की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर: 60 लाख लेकर भी नहीं कराई प्लॉट की रजिस्ट्री, दो प्रॉपर्टी डीलरों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

नसरापुर कांड: 15 दिनों में 1200 पन्नों की चार्जशीट, 55 गवाहों के बयान और 137 पन्नों का फैसला, जानें पूरी कहानी

फडणवीस पीएम बनना चाहते हैं तो मेरा पूरा समर्थन, उद्धव बोले- लेकिन बीजेपी खुद कतर रही उनका पर

गुलाब के फूल से होगा विद्यार्थियों का स्वागत, नागपुर में नए सत्र की शुरुआत; स्कूलों में लौटेगी रौनक

अन्य अभियंताओं को मौका देने पर जोर

कई स्थानों पर एक ही अभियंता को दो-दो विभागों का अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड रहा है। राज्य सरकार के अधीन आने वाले म्हाडा और एसआरए में बीएमसी के द्वितीय श्रेणी अभियंता, सहायक अभियंता और कार्यकारी अभियंता कार्यरत हैं।

सूत्रों के अनुसार, म्हाडा में कुछ अभियंताओं को स्थायी कर दिया गया है, जबकि एसआरए में भी ऐसी प्रक्रिया शुरू होने की चर्चा है। वर्तमान में एसआरए में बीएमसी के 8 सहायक अभियंता, 10 द्वितीय श्रेणी अभियंता और 2 कार्यकारी अभियंता कार्यरत है। आरोप है कि इनमें से कई अभियंता पदोन्नति की प्रक्रिया में भी भाग नहीं लेते और आवश्यक दस्तावेज तक जमा नहीं करते। ऐसे में उनकी जगह अन्य अभियंताओं को अवसर देने की मांग जोर पकड़ रही है।

ये भी पढ़ें :- जैन समुदाय के विकास के लिए 100 करोड़ का फंड, शिक्षा और स्वरोजगार को मिलेगा बड़ा सहारा

नए अभियंताओं को मिले अवसर

इधर, एसआरए प्रशासन ने इन अभियंताओं को स्थायी करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है। अभियंता वर्ग ने देवेंद्र मुख्यमंत्री फडणवीस से इस प्रस्ताव को मंजूरी न देने की मांग की है। उनका कहना है कि एक ही स्थान पर लंबे समय तक तैनाती रहने से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता प्रभावित होती है और अनियमितताओं की शिकायते बढ़ती है। इसलिए वर्तमान अभियंताओं को बीएमसी में वापस भेजकर नए अभियंताओं को प्रतिनियुक्ति का अवसर दिया जाना चाहिए।

Bmc engineers demand return from sra deputation mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 11:38 AM

Topics:  

  • BMC
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.