Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर: 60 लाख लेकर भी नहीं कराई प्लॉट की रजिस्ट्री, दो प्रॉपर्टी डीलरों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Nagpur Property Fraud: नागपुर में 8 प्लॉट बेचने के नाम पर एक व्यवसायी से 60 लाख रुपये लेने और रजिस्ट्री नहीं करने के आरोप में दो प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 30, 2026 | 11:36 AM

नागपुर, प्लॉट धोखाधड़ी, प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Plot Scam: नागपुर प्लॉट बेचने के नाम पर एक व्यवसायी से 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो प्रॉपर्टी डीलरों ने आठ प्लॉट बेचने का सौदा किया, लाखों रुपये वसूल लिए, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई। लगातार टालमटोल से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली, जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान रुईकर रोड, गांधीबाग निवासी नवाब मोहसीन खान और अहबाब कॉलोनी, जाफरनगर निवासी अल्ताफ खान के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पद्मावती नगर, गोधनी रोड निवासी तथा शेयर ट्रेडिंग व्यवसायी राकेश पटेल की शिकायत पर की गई।

आठ प्लॉट का दिखाया सपना

शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2022 में दोनों आरोपियों ने राकेश पटेल को मौजा गोधनी स्थित गीतांजलि हाउसिंग सोसाइटी के लेआउट में प्लॉट दिखाए। बातचीत के बाद आठ प्लॉट खरीदने का सौदा तय हुआ। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि भुगतान मिलते ही प्लॉट की विधिवत रजिस्ट्री कर दी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

बीएमसी में इंजीनियरों की कमी, एसआरए में वर्षों से तैनात अभियंताओं को वापस बुलाने की मांग

नसरापुर कांड: 15 दिनों में 1200 पन्नों की चार्जशीट, 55 गवाहों के बयान और 137 पन्नों का फैसला, जानें पूरी कहानी

गुलाब के फूल से होगा विद्यार्थियों का स्वागत, नागपुर में नए सत्र की शुरुआत; स्कूलों में लौटेगी रौनक

नागपुर: दोबारा नियुक्ति के नाम पर 30 हजार की रिश्वत, एसीबी ने होमगार्ड अधिकारी किया गिरफ्तार

60 लाख लेने के बाद बदली नीयत

सौदे के तहत व्यवसायी ने अलग-अलग समय पर नकद, चेक और ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से कुल 60 लाख रुपये आरोपियों को दिए। पूरी राशि मिलने के बावजूद आरोपियों ने न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई और न ही जमीन का कब्जा सौंपा।

पीड़ित का आरोप है कि जब भी उन्होंने रजिस्ट्री कराने की बात की, आरोपी हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर मामला टालते रहे। काफी समय बीत जाने के बाद भी वादा पूरा नहीं होने पर उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

आखिरकार राकेश पटेल ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-नागपुर: दोबारा नियुक्ति के नाम पर 30 हजार की रिश्वत, एसीबी ने होमगार्ड अधिकारी किया गिरफ्तार

पुलिस अब लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, भुगतान के रिकॉर्ड और प्लॉट से संबंधित कागजात की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने इसी तरह अन्य लोगों को भी अपना शिकार तो नहीं बनाया है।

Property fraud rs60 lakh plot sale cheating case nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 11:36 AM

Topics:  

  • Fraud News
  • Land Scam
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • plot sale

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.