नागपुर, प्रवेशोत्सव, स्कूल,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

गुलाब के फूल से होगा विद्यार्थियों का स्वागत, नागपुर में नए सत्र की शुरुआत; स्कूलों में लौटेगी रौनक

Nagpur School Reopening: नागपुर और विदर्भ में मंगलवार से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। पहले दिन 'प्रवेशोत्सव' के तहत छात्रों का गुलाब के फूल से स्वागत किया जाएगा।

अंकिता पटेल

Nagpur School Reopening Praveshotsav: नागपुर शहर में लंबे समय से बंद पड़े विदर्भ के स्कूल मंगलवार से फिर से गुलजार होने जा रहे हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पहले ही दिन स्कूलों में 'प्रवेशोत्सव' मनाया जाएगा, जहां नन्हे-मुन्ने छात्रों का स्वागत गुलाब के फूल देकर किया जाएगा।

विभागीय आयुक्त विजयालक्ष्मी बिदरी स्वयं चनकापुर के एक स्कूल में उपस्थित रहकर कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस बार पहली बार सीबीएसई, राज्य सरकार, मनपा द्वारा संचालित स्कूल एक साथ खुलने जा रहे है।

पहले ही दिन मिलेंगी किताबें और गणवेश

समग्र शिक्षा विभाग के दावों के अनुसार छात्रों के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। शैक्षणिक सत्र के पहले दिन ही छात्रों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों और गणवेश का वितरण किया जाएगा।

जिला परिषद के पहली से आठवीं तक के छात्रों के लिए लगभग 98 प्रतिशत पाठ्यपुस्तकों का वितरण स्कूलों तक सुनिश्चित कर दिया गया है। इसी तरह 98 प्रतिशत स्कूल यूनिफॉर्म भी तैयार हो चुकी हैं, जो छात्रों को सौंप दी जाएंगी। हालांकि 2 प्रतिशत यूनिफॉर्म की कमी के चलते कुछ छात्रों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

प्रशासनिक तैयारी

शिक्षा विभाग द्वारा इस बार प्रवेशोत्सव को लेकर विशेष उत्साह है। विभागीय आयुक्त के दौरे के अलावा तालुका स्तर के अधिकारी भी करीब 242 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। ज्ञात हो कि शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर पहले कुछ भ्रम की स्थिति थी, जिसे उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद 30 जून के रूप में अंतिम रूप दिया गया। अब पूरा प्रशासन इस पहले दिन को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटा है।

वितरण का पूरा खाका

पुस्तकें दो चरणों में शिक्षा विभाग को प्राप्त हुई थीं। उन्हें अंतिम रूप से स्कूलों तक पहुंचाने की प्रक्रिया 29 जून तक पूरी कर ली गई। शिक्षकों के लिए कला, कार्य अनुभव और शारीरिक शिक्षा से संबंधित अतिरिक्त पुस्तके भी उपलब्ध कराई गई हैं।

मराठी माध्यम की अधिकांश पुस्तकें आ गई है, जबकि हिंदी उर्दू और अंग्रेजी माध्यम के कुछ विषयों की पुस्तकों का अभी आना शेष है। इस वर्ष गणवेश वितरण की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन समितियों को सौंपी गई थी, जिन्होंने स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इन्हें तैयार करवाया है। फिलहाल छात्रों को एक नियमित गणवेश दिया जाएगा, जिसके बाद दूसरे चरण में स्काउट एंड गाइड के लिए नीले रंग का गणवेश प्रदान किया जाएगा।

जिले में विद्यार्थियों और पुस्तकों का आंकड़ा

कक्षा विद्यार्थियों की संख्या पाठ्यपुस्तकों की संख्या
पहली से पांचवीं 82,656 3,94,001
छठी से आठवीं 84,682 5,02,820
कुल 1,67,338 8,96,821

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला