नागपुर में जलभराव रोकने की तैयारी, नाले और अतिक्रमण का निरीक्षण; मानसून तैयारी पर फोकस

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर मनपा आयुक्त विपिन इटनकर ने अनुशक्तिनगर-हजारी पहाड़ क्षेत्र में नाला सफाई और अतिक्रमण का निरीक्षण कर मानसून से पहले गहरीकरण व सुरक्षा दीवार के निर्देश दिए।
Preparations Underway in Nagpur to Prevent Waterlogging: Inspection of Drains and Encroachments; Focus on Monsoon Preparedness
नागपुर मनपा, विपिन इटनकर, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Nagpur Municipal Corporation Drain leaning: नागपुर मनपा आयुक्त विपिन इटनकर ने शनिवार को अनुशक्तिनगर हजारी पहाड़ क्षेत्र में नाला सफाई के काम और उस पर हुए अतिक्रमण का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान नाले का पानी बिना किसी रुकावट के बह सके, इसके लिए नाले का गहरीकरण किया जाए और पौली नदी पर सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वॉल) के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं।

अनुशक्तिनगर हजारी पहाड़ क्षेत्र में नाले के निरीक्षण के दौरान पार्षद योगेश पाचपौर, जोन के सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम, कार्यकारी अभियंता मनोज गद्रे, प्रमोद मोखाड़े, पुंडलिक ढोरे, लोकेश वासनवार उपस्थित थे। वहीं पीली नदी की सुरक्षा दीवार के निरीक्षण के दौरान आसीनगर जोन के सभापति आसिफ शेख, पार्षद दिनेश यादव, पार्षद भावना लोणारे समेत अन्य उपस्थित थे।

बनाई जाएगी 300 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार

मानसून के दौरान पीली नदी के किनारे स्थित रिहायशी इलाकों में भी पानी भर जाता है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी होती है। स्थानीय पार्षदों और नागरिकों के अनुरोध पर मनधा आयुक्त ने पीली नदी पर सुरक्षा दीवार का निरीक्षण किया। इस दौरान इटनकर ने जोन के सहायक आयुक्त को निर्देश दिए कि मानसून से पहले नदी के निर्माण कार्य से जुड़े सभी आवश्यक काम तुरंत पूरे किए जाएं और नदी पर 300 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार बनाने का प्रस्ताव जल्द से जल्द मुख्यालय भेजा जाए।

नाली का 2 मीटर तक होगा गहरीकरण

नागरिकों की मांग पर मनपा आयुक्त इटनकर ने क्षेत्र के नाले का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जेसीबी, फेकलेन और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त जनशक्ति (लेबर) की मदद लेकर नाला साकाई करने तथा नाले को 2 मीटर तक गहरा करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने नाले के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटाने और झाड़ियों व जमीन पर हुए अतिक्रमण के संबंध में संबंधित विभाग से पत्राचार करने के भी निर्देश दिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com