- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bjp Silent Protest Chandrashekhar Bawankule Ashish Shelar Lashed Out
BJP ने भी किया मौन प्रदर्शन, अमरावती में चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई में बरसे आशीष शेलार
बदलापुर की घटना के निषेधार्थ प्रस्तावित महाविकास आघाड़ी (मविआ) के महाराष्ट्र बंद पर हाई कोर्ट का ब्रेक लगने के बाद मविआ में शामिल घटक दलों ने कल मौन रहकर निषेध आंदोलन किया। दूसरी तरफ बीजेपी ने कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) एवं राकां शरदचंद्र पवार पर इंसानियत को शर्मसार करनेवाली बदलापुर जैसी घटनाओं पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
- Written By: शुभम सोनडवले

भाजपा का मौन प्रदर्शन
मुंबई. बदलापुर की घटना के निषेधार्थ प्रस्तावित महाविकास आघाड़ी (मविआ) के महाराष्ट्र बंद पर हाई कोर्ट का ब्रेक लगने के बाद मविआ में शामिल घटक दलों ने कल मौन रहकर निषेध आंदोलन किया। दूसरी तरफ बीजेपी ने कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) एवं राकां शरदचंद्र पवार पर इंसानियत को शर्मसार करनेवाली बदलापुर जैसी घटनाओं पर राजनीति करने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र बीजेपी ने मविआ के निषेध आंदोलन के खिलाफ महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के नेतृत्व में अमरावती में ‘जागर जाणीवेचा’! (जन जागरण) आंदोलन किया।
बावनकुले ने सुबह अमरावती के इरविन चौक स्थित बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को नमन किया और मौन आंदोलन पर बैठ गए। बाद में उन्होंने अपनी संवेदनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं कभी राजनीति का विषय नहीं बन सकतीं। ये मानवता को कलंकित करती हैं। इसलिए सिर्फ बदलापुर ही नहीं, बल्कि जहां कहीं भी ऐसी घटनाएं होती हैं, ऐसी प्रवृत्ति को कुचल देना चाहिए।
बावनकुले ने कहा कि ऐसी संवेदनशील घटनाओं को राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए, उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द मौत की सजा देने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की की मांग सरकार से की। इस अवसर पर अमरावती जिला अध्यक्ष सांसद डाॅ। अनिल बोंडे, पूर्व सांसद नवनीत राणा, भाजपा ओबीसी मोर्चा क्षेत्र प्रभारी डाॅ. आशीष देशमुख, जयंत देहनकर सहित सभी प्रमुख भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
Zone Election: नागपुर मनपा में अब ‘मिनी महापौर’ भी महिलाएं! 10 जोन के लिए 16 अप्रैल को होंगे चुनाव
नासिक मनपा में एआर प्रकरणों पर सवाल, आय बढ़ाने के सुझाव नजरअंदाज; नगर निगम पर उठे सवाल
चंद्रपुर भाजपा में ‘महा-संग्राम’! मेयर संगीता खांडेकर के खिलाफ अपनी ही पार्टी के पार्षदों ने खोला मोर्चा
बंगाल में सुतली बम फटने पर भेज देते हैं NIA…अपने दफ्तर के बाहर ब्लास्ट पर चुप्पी क्यों? TMC ने शाह को घेरा
यह भी पढ़ें: बदलापुर में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की इंट्री, पुलिस और कलेक्टर की कार्रवाई का लिया जायजा
मुंबई में आशीष ने बोला हमला
इसी तरह बीजेपी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार भी मविआ पर जमकर हमला बोला, नरीमन प्वाइंट स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में आशीष ने कहा कि मविआ के इस आंदोलन का पीड़ित परिवार से कोई संबंध नहीं है। ये लोग सिर्फ विरोध की राजनीति कर रहे हैं। इस दौरान मराठी फिल्म ‘नट सम्राट’ का जिक्र करते हुए आशीष ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (उद्धव गुट) के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे को ‘मत सम्राट’ कहा। उन्होंने कहा कि पत्नी और बेटे के साथ आंदोलन कर रहे उद्धव सिर्फ सीएम की कुर्सी और वोट के लिए स्वांग रच रहे हैं।
मविआ के टूटने की भविष्यवाणी
इस दौरान आशीष ने जम्मू कश्मीर के नेशनल कान्फ्रेंस के चुनावी घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस और उद्धव गुट पर जोरदार हमला बोला। मविआ में सीएम पद को लेकर शरद पवार की अनिच्छा के मामले में आशीष ने कहा कि असली खेल अब शुरू हुआ है। अब पवार ने सीएम पद पर मजबूती अपना दावा ठोक दिया है क्योंकि पवार जो कहते हैं उसका अर्थ बिलकुल उल्टा होता है। आशीष ने यह भविष्यवाणी भी की कि चुनाव से पहले या चुनाव के दौरान मविआ टूट जाएगी।
यह भी पढ़ें: बदलापुर केस: दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उनका साथ दे रही शिंदे सरकार, उद्धव ने लगाया आरोप
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “बदलापुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पुलिस और प्रशासन को आदेश दिया गया कि वह स्कूलों जाकर जांच करें कि कहीं लड़कियों के साथ कोई दुर्व्यवहार तो नहीं हो रहा है। इसी निरीक्षण अभियान के तहत अमरावती में एक शिक्षक पर कार्रवाई की गई। विकास के मूल्यों को स्कूली जीवन से ही विकसित किए जाने चाहिए, ताकि नारी शक्ति का सम्मान हो सके। बदलापुर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करनेवालों को उनकी हैसियत दिखाई जानी चाहिए!”
Bjp silent protest chandrashekhar bawankule ashish shelar lashed out
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Masoud Pezeshkian ने अमेरिकी जनता को लिखी भावुक चिट्ठी, ट्रंप को लगाई फटकार, कहा- इजरायल का प्रॉसी बना गया US
Apr 02, 2026 | 12:17 PMRamayana के ‘लक्ष्मण’ रवि दुबे ने पत्नी सरगुन से छिपाई थी कास्टिंग, बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बढ़ी उत्सुकता
Apr 02, 2026 | 12:16 PMZone Election: नागपुर मनपा में अब ‘मिनी महापौर’ भी महिलाएं! 10 जोन के लिए 16 अप्रैल को होंगे चुनाव
Apr 02, 2026 | 12:16 PMNavi Mumbai में 43 हजार से ज्यादा घर खाली, खरीदारों की कमी से बढ़ी चिंता
Apr 02, 2026 | 12:15 PMनासिक में 900 करोड़ की विकास निधि का शत-प्रतिशत उपयोग, प्रशासन की बड़ी उपलब्धि; विकास कार्यों को मिली रफ्तार
Apr 02, 2026 | 12:08 PMपुणे के वैष्णवी हगवणे केस में बड़ा फैसला, IPS अधिकारी अमिताभ गुप्ता और सुपेकर को क्लीन चिट
Apr 02, 2026 | 12:05 PMMumbai Weather Update: ठाणे-रायगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट, मुंबई में गर्मी से राहत नहीं
Apr 02, 2026 | 12:01 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM













