- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Nmc Bjp Corporators Protest Mayor Sangeeta Khandekar
चंद्रपुर भाजपा में ‘महा-संग्राम’! मेयर संगीता खांडेकर के खिलाफ अपनी ही पार्टी के पार्षदों ने खोला मोर्चा
Chandrapur NMC BJP Protest: चंद्रपुर मनपा में भाजपा की आपसी कलह उजागर! मेयर संगीता खांडेकर के खिलाफ अपनी ही पार्टी के पार्षदों का आंदोलन। हाउस लीडर की नियुक्ति पर मचा बवाल।
- Written By: प्रिया जैस

13 पार्षदों ने फूंक विरोध का बिगुल (सौजन्य-नवभारत)
Chandrapur NMC Mayor Sangeeta Khandekar Controversy: चंद्रपुर जिले में भाजपा के बीच चल रही गुटबाजी ने बुधवार को उस वक्त नया मोड़ लिया जब मनपा में सत्तासीन भाजपा गठबंधन की मेयर संगीता खांडेकर के खिलाफ उन्ही की पार्टी के कुछ पार्षदों ने ठिया आंदोलन छेड़ दिया। यह आंदोलन मनपा कार्यालय में मेयर के चेंबर के सामने हुआ।
सुबह 11 बजे भाजपा के कुछ पार्षद मेयर संगीता खांडेकर के खिलाफ बेईमानी का आरोप करने वाला एक बैनर हाथ मे लिए मनपा भवन में मेयर के चेंबर के सामने एकत्रित हुए। बैनर पर लिखा था कि, मनपा में हाऊस लीडर के लिए भाजपा के पार्षद चंद्रशेखर शेट्टी को 27 पार्षदों का समर्थन होने के बावजूद मेयर ने मनमानी करते हुए किसी अन्य पार्षद की हाउस लीडर पद पर नियुक्ति कर बहुमत का अपमान किया है। आंदोलनकारियों ने मेयर के इस रवैये का कड़ा विरोध प्रदर्शित किया।
13 पार्षदों ने फूंक विरोध का बिगुल
इस आंदोलन में मनपा में सत्तासीन भाजपा के करीब 13 पार्षद उपस्थित थे जिनमें भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुभाष कासंगोटटूवार का प्रमुखता से समावेश था। यह सभी आंदोलनकारी मनपा में मेयर के आगमन की प्रतीक्षा में थे। सभी आंदोलनकारी शाम 4 बजे तक मेयर की प्रतीक्षा करते रहे किंतु मेयर मनपा में उपस्थित ही नहीं हुई, जिससे आंदोलनकारी भाजपा पार्षदों को वहां से बैरंग लौटना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
असम में हिमंत सरकार ने पेश किया UCC बिल, विधानसभा में विपक्ष ने किया जबरदस्त हंगामा, लिव-इन को लेकर नया ऐलान
Chandrapur: सिर्फ हॉर्न बजाने पर लिया हिंसक रूप, ट्रैवल्स बस में तोड़फोड़ कर आरोपी फरार
DA देने के लिए भी पैसे नहीं, बंगाल की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था पर बोले मंत्री दिलीप घोष, कब सुधरेंगे हालात?
यह भी पढ़ें – शिवसेना में बड़ा फेरबदल, नागपुर में संजय निरुपम की एंट्री, तुमाने बाहर, कई दिग्गज नेताओं के हुए तबादले
भाजपा में कहासुनी के संकेत
बताया जाता है कि, मनपा में अपने खिलाफ अपनी ही पार्टी के पार्षदों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है, इसकी भनक मेयर संगीता खांडेकर को लगी थी, इसलिए वह मनपा में उपस्थित ही नहीं हुई। भाजपा पार्षदों के इस आंदोलन से मनपा में सत्तासीन भाजपा गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं होने के संकेत मिले है। इस आंदोलन ने जिले में दो गुटों में बंटी भाजपा के बीच चल रहे मनमुटाव को पुनः एक बार उजागर कर दिया है। अब देखना यह है कि पार्टी प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है।
Chandrapur nmc bjp corporators protest mayor sangeeta khandekar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jabalpur News: निसर्ग रिसोर्ट के स्वीमिंग पूल की स्लाइड में करंट की वजह से युवक की मौत; पुलिस ने बंद कराया पूल
May 25, 2026 | 04:16 PMSurya Dev Remedies : कैसे दूर होगी दरिद्रता? सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत
May 25, 2026 | 04:13 PMझरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
May 25, 2026 | 04:10 PMतुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, ट्रांसफर की सिल्वर जुबली; जानें अब तक हुए तबादलों का पूरा सफर
May 25, 2026 | 04:09 PMगुलमर्ग रोपवे में खराबी से हड़कंप, आसमान में अटकीं 300 लोगों की सांसें! रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना- VIDEO
May 25, 2026 | 04:09 PMनासिक सेंट्रल जेल के अफसरों ने कुख्यात कैदी के साथ की पार्टी; सरकारी बंगले पर ‘जाम छलकाने’ का वीडियो वायरल
May 25, 2026 | 04:08 PMSunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
May 25, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














