Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

युकां का लाखांदुर तहसील कार्यालय के प्रवेश द्वार पर धरना, नायब तहसीलदार के रवैये का विरोध

Puyaramdeghat Road Issue: पुयारमडेघाट-लाखांदुर मार्ग की खराब स्थिति को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर धरना दिया। 16 जून को रास्ता रोको आंदोलन की चेतावनी दी है।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 08, 2026 | 09:22 PM

Youth Congress protest (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Lakhandur Youth Congress Protest: पुयार-मडेघाट मार्ग की खस्ताहाल स्थिति और मरम्मत की मांग को लेकर निवेदन देने पहुंचे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तहसील प्रशासन की बेरुखी का सामना करना पड़ा। नायब तहसीलदार की ओर से ज्ञापन स्वीकार करने में टालमटोल किए जाने से नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के मुख्य गेट पर ही धरना शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल, पुयारमडेघाटलाखांदुर के बीच 9 किलोमीटर की सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है, जिससे राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी जनसमस्या को लेकर युवक कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष प्रकाश देशमुख के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम तय था। चूंकि तहसीलदार कार्यालय में मौजूद नहीं थे, इसलिए पदाधिकारी नायब तहसीलदार धकाते के पास पहुंचे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नायब तहसीलदार ने जनहित के इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाने के बजाय ज्ञापन लेने में आनाकानी की और उनसे अनुचित व्यवहार किया।

कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया

प्रशासन की इस कार्यप्रणाली से आक्रोशित प्रकाश देशमुख, तहसील उपाध्यक्ष आशीष शहारे और दर्जनों कार्यकर्ता तहसील के गेट पर ही धरने पर बैठ गए। काफी देर तक चले इस ड्रामे और बढ़ते दबाव के बाद आखिरकार नायब तहसीलदार धकाते और अनिल पवार को स्वयं अपने केबिन से बाहर निकलकर गेट तक आना पड़ा। अधिकारियों की ओर से गेट पर ही ज्ञापन स्वीकार करने के बाद कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया।

सम्बंधित ख़बरें

मीरा – भाईंदर: चेना रिवरफ्रंट पर एनजीटी सख्त, 6 सप्ताह में मांगा जवाब

शिक्षा की सौदेबाजी: ACB के जाल में फंसे भातकुली के 2 कर्मचारी, RTE प्रवेश के लिए 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़े

समग्र शिक्षा अभियान के संविदा कर्मियों का हल्लाबोल, मांगों को लेकर भंडारा जिला स्तर पर आंदोलन

जालना में उग्र प्रदर्शन, भड़का जनाक्रोश, रेपिस्ट का घर फूंका, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का मामला

ये भी पढ़े: Pune Municipal Corporation का बड़ा फैसला, 1000 वर्ग फुट तक के अवैध घरों पर लगेगा सामान्य टैक्स

रास्ता रोको आंदोलन की धमकी

युवक कांग्रेस ने इस ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि पुयारमडेघाट मार्ग की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू नहीं किया गया, तो आगामी 16 जून को बड़े पैमाने पर रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा। नागरिकों के बीच भी इस बात को लेकर चर्चा है कि यदि राजनीतिक संगठनों के साथ प्रशासन का व्यवहार ऐसा है, तो आम आदमी को न्याय के लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ती होगी।

Youth congress protest puyaramdeghat road repair demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 08:02 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Congress
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.