-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Uproar Due To Bear Entering The Court Colony Premises Atmosphere Of Fear In The Families Of The Employees
कोर्ट कॉलोनी परिसर में भालू घुसने से हंगामा, कर्मचारियों के परिवारों में डर का माहौल
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
भंडारा. लाखांदूर के सिविल कोर्ट के कर्मचारी कॉलोनी में अचानक भालू के घुसने से हंगामे की स्थिति निर्माण हो गई.यह घटना शनिवार, 18 फरवरी की शाम करीब सात बजे के दौरान हुई है.इस घटना के बाद न्यायालयीन कर्मचारियों के परिवारजनों में दहशत फैल गई है.
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम कोर्ट कॉलोनी में रहने वाले क्लर्क के.ए.रहिले कॉलोनी परिसर में उपस्थित थे.इसी दौरान उन्हें अचानक एक भालू उनकी ओर दौड़कर आते दिखा.महज दस से पंद्रह फीट की दूरी पर भालू को देखकर वे चौंक गए.वह तुरंत अपने बचाव के लिए घर के भीतर भाग निकले.
इस संबंध में उन्होंने सिविल जज पी. एन. कोकाटे को सूचित किया. उन्होंने भ्रमणध्वनी के माध्यम से वन विभाग और पुलिस को सूचित किया. पुलिस व वन विभाग के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. हालांकि, उनके पहुंचने के कुछ समय पहले ही भालू कॉलोनी की सुरक्षा दीवार पर चढ़कर दूसरी ओर की झाड़ियों में निकल भागा.भालू को वहां से भी भगाने के लिए वनविभाग के कर्मचारियों ने पटाखे चलाए.
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया शहर में भालू की दहशत, रिहायशी इलाकों में घूमता दिखा; वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Wardha News: रासा-घोंसा में भालू के गांव में घुसने से ग्रामीणों में भय, वन विभाग से सुरक्षा की मांग
भंडारा के कोका अभयारण्य में भालू की संदिग्ध मौत, जांच में वन्यजीव संघर्ष के संकेत
नागपुर में करंट लगने से भालू की मौत: खेत की बिजलीयुक्त तारों की चपेट में आया वन्यजीव, आरोपी गिरफ्तार
अन्य जंगली जानवर भी आते है
यह कॉलोनी शहर से अलग-थलग है.यह इलाका जंगली जानवरों से भरा पड़ा है.इसलिए अंधेरा होने के बाद कर्मचारियों और परिजनों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है.मॉर्निंग वॉक से भी परहेज किया जाता है. भालू की मौजूदगी से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है. उन्होंने कॉलोनी के सुरक्षा दीवार की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है.इस क्षेत्र में महुए के बड़े बड़े पेड़ हैं.इस कारण भालू ही नहीं अन्य जंगली जानवरों को भी अक्सर देखा जाता है.इस बात की जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेश गावित ने दी है.
Uproar due to bear entering the court colony premises atmosphere of fear in the families of the employees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














