-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Bear Attack In Melghat Area Farmer Injured
अमरावती : मेलघाट में बाघ के बाद अब भालू का कहर, किसान पर हमला
- Written By: आकाश मसने
Amravati News: अमरावती के मेलघाट टाइगर रिजर्व में बाघों के बाद अब भालुओं का आतंक बढ़ा है। चिखलदरा की जरीदा रेंज में भालू ने किसान पर हमला किया, किसान बाल-बाल बचा।

भालू (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati bear Attack News: अमरावती जिले के मेलघाट टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से बाघों के हमले का खतरा बना हुआ था, और अब इस क्षेत्र में भालुओं ने भी अपना आतंक दिखाना शुरू कर दिया है। चिखलदरा तहसील की जरीदा रेंज के घाना गांव में गुरुवार को एक भयावह घटना घटी, जहां एक भालू के हमले में एक किसान बाल-बाल बच गया।
घटना के समय किसान अजु हीराजी जामुनकर (55) अपने खेत में काम कर रहे थे। अचानक झाड़ियों में छिपे एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के पंजों और दांतों के वार से जामुनकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी चीखें सुनकर खेत में बंधी उनकी गाय और बैल उनकी मदद के लिए दौड़े। मवेशियों को अपनी ओर आता देख भालू घबरा गया और वहां से भाग निकला, जिससे जामुनकर की जान बच गई। हालांकि, उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं और उनका इलाज चल रहा है।
छह महीने में छह शिकार, अब भालू का आतंक
मेलघाट टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पिछले छह महीनों में बाघों के हमलों में छह नागरिकों की मौत हो चुकी है। बाघों की समस्या अभी सुलझी नहीं थी कि अब भालुओं के हमलों ने आदिवासी समुदाय को और भी दहशत में डाल दिया है। जंगल के पास खेती करने वाले किसानों के लिए सुबह-शाम अपने खेतों में जाना बेहद मुश्किल हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
स्कूल कैंटीनों में अब चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलेंगे! तुकाराम मुंढे का आदेश- क्वालिटी बोर्ड अनिवार्य
यह भी पढ़ें:- आजादी के 75 साल बाद भी अंधेरे में गोंदिया के गांवा! न सड़क, न पानी, प्रशासन पर उठ रहे सवाल
सुरक्षा पर उठे सवाल
वन विभाग हर हमले के बाद थोड़ी-बहुत आर्थिक मदद तो देता है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल रहा है, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि वन्यजीवों का संरक्षण तो जरूरी है, लेकिन ग्रामीणों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
घाना गांव और आसपास के गांवों में डर का माहौल है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलने से डरते हैं, और किसान लगातार हमले के डर में जी रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है।
Amravati bear attack in melghat area farmer injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM












