-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Arun Kukse Died After Injured In A Bear Attack In Chandrapur
भालू के हमले में घायल अरुण कुकसे की मौत, ग्रामीणों ने 25 लाख मुआवजा और बेटे को नौकरी देने की मांग की
- Written By: आकाश मसने
Chandrapur News: चंद्रपुर के जुनोना गांव में पत्ते तोड़ने गए पिता-पुत्र पर भालू ने हमला किया। घायल पिता ने नागपुर AIIMS में दम तोड़ा। ग्रामीणों ने 25 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग उठी है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Chandrapur Bear Attack: चंद्रपुर जिले के जुनोना गांव में जंगल से पत्ते तोड़ने गए पिता-पुत्र पर भालू का जानलेवा हमला एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया, जब घायल पिता अरुण कुकसे ने नागपुर के एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा और बेटे को वन विभाग में स्थायी नौकरी देने की मांग की है।
घटना शनिवार की है जब अरुण कुकसे और उनका बेटा विजय कुकसे पास के जुनोना जंगल में पत्ते तोड़ने गए थे। तभी अचानक एक भालू ने अरुण पर हमला कर दिया। अपने पिता को बचाने के लिए विजय ने भी भालू से मुकाबला किया, लेकिन भालू ने दोनों को बुरी तरह घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन भालू ने काफी देर तक हमला जारी रखा।
ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को भगाने की कोशिश की, परंतु भालू ने दोनों को एक घंटे तक अपनी गिरफ्त में रखा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में जब भालू वहां से भागा, तो दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर अरुण कुकसे को नागपुर के एम्स में रेफर किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
International Tiger Day: भारतीय बाघों के DNA में बदलाव ने बढ़ाई चिंता, इनब्रीडिंग पर वैज्ञानिकों की चेतावनी
समय पर इलाज देने से इनकार: चंद्रपुर के सरकारी अस्पताल में बेड और न्यूरोसर्जन न होने का दिया गया हवाला
चंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत
रविवार, 25 अगस्त को अरुण कुकसे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, उनका बेटा विजय अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है। इस दर्दनाक हादसे ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव को झकझोर दिया है।
मृतक के परिवार को 25 लाख का मुआवजा और नाैकरी की मांग
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग से मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने और विजय कुकसे को वन विभाग में नौकरी देने की मांग की है। उनका कहना है कि जंगल के पास रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार और प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। वन्यजीवों के हमले अब आम बात हो गई है, जिससे ग्रामीणों का जीवन खतरे में पड़ गया है।
यह भी पढ़ें:- गड़चिरोली जिले के 43 साल…क्या अब भी विकास एक सपना है? जानें कितना बदला जंगलों का जिला
वन विभाग की प्रतिक्रिया
हमले के बाद वन विभाग की टीम ने भालू को पकड़ने की कोशिशें शुरू की थीं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार को सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया पर विचार कर रहा है।
यह हादसा एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर करता है। सरकार और वन विभाग को न सिर्फ इस घटना में पीड़ित परिवार की भरपाई करनी चाहिए, बल्कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए सुरक्षा उपायों और राहत योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना चाहिए।
Arun kukse died after injured in a bear attack in chandrapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














