-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Tumsar Rongha Village Two Brothers Drown Pond Death
खेलते-खेलते काल के गाल में समा गए दो मासूम, तालाब में तैरते मिले सगी बहनों के बेटों के शव, तुमसर में पसरा मातम
- Written By: प्रिया जैस
Tumsar Rongha Village Accident: तुमसर के रोंघा में दर्दनाक हादसा। खेलते-खेलते लापता हुए दो मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत। नाना के घर रह रहे थे दोनों बच्चे, गांव में पसरा मातम।

सार्थक उईके और चंद्रपाल कुंभरे (सौजन्य-नवभारत)
Drowning Case Tumsar: तुमसर तहसील के रोंघा गाँव में एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार, 31 मार्च की दोपहर से लापता दो मासूम मौसेरे भाइयों के शव बुधवार सुबह गाँव के ही एक खेत में स्थित तालाब में तैरते हुए पाए गए। इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है और दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मृतक बच्चों की पहचान चंद्रपाल रूपचंद कुंभारे (7) और सार्थक संजय उइके (6) के रूप में हुई है। चंद्रपाल रोंघा में ही दूसरी कक्षा का छात्र था, जबकि सार्थक स्थानीय आंगनवाड़ी में पढ़ता था। दोनों बच्चे अपनी माताओं के साथ अपने मामा के घर (ननिहाल) रोंघा में रह रहे थे। चंद्रपाल के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और उसकी एक बड़ी बहन मानसिक रूप से दिव्यांग है, वहीं सार्थक का एक छोटा भाई है।
घटना के दिन दोपहर करीब 3:00 बजे दोनों बच्चे परिजनों को यह कहकर घर से निकले थे कि वे पास की दुकान जा रहे हैं। लेकिन जब शाम ढलने तक वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। ग्रामीणों और पुलिस ने देर रात तक जंगलों और आसपास के इलाकों में तलाशी ली। मन में कई तरह की आशंकाएं थीं- कहीं जंगली जानवर का हमला तो नहीं हुआ या किसी गिरोह ने अपहरण तो नहीं कर लिया? लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा से पंढरपुर वारी के लिए अतिरिक्त बस सेवा, गांव से मिलेगी सीधी बस सुविधा
भंडारा में पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में उग्र प्रदर्शन, बंद को मिला समर्थन
12 घंटे बिजली की मांग पर किसानों का महावितरण कार्यालय घेराव, 1 अगस्त को रास्ता रोको की चेतावनी
भंडारा के जुनोना की सड़क बदहाल, राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस ने मरम्मत की मांग की
चरवाहा लड़की ने दी जानकारी
बुधवार सुबह जब फिर से खोजबीन शुरू हुई, तब बकरियां चराने गई एक स्थानीय लड़की की नजर श्रवण कैलाश धुर्वे नामक किसान के निजी खेत में बने तालाब पर पड़ी। वहाँ दोनों बच्चों के बेजान शरीर पानी की सतह पर तैर रहे थे। लड़की ने तुरंत गाँव भागकर बच्चों के नाना लक्ष्मण पुन्ना धुर्वे को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुँचे, जहाँ का दृश्य देखकर हर किसी की आँखें नम हो गईं।
यह भी पढ़ें – अमरावती में भीषण हादसा: रिद्धपुर रेलवे पुल से गिरा भारी लोहा, युवक की मौके पर मौत, एक घायल, मचा बवाल
पुलिस जांच जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए गोबरवाही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए तुमसर सरकारी अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
पुलिस निरीक्षक शरद शेवाले के मार्गदर्शन में पुलिस कांस्टेबल सुमित रहांगडाले मामले की आकस्मिक मृत्यु (मर्ग) के रूप में जांच कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर खुले तालाबों और गड्ढों के पास बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tumsar rongha village two brothers drown pond death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर बायपास पर आधी रात बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बाइक भी चपेट में
Jul 24, 2026 | 04:55 PMCM के दौरे से पहले पन्ना में बवाल; मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 किया जाम
Jul 24, 2026 | 04:54 PMअमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
Jul 24, 2026 | 04:51 PMहिमाचल में बड़ा हादसा! चलती टाटा सूमो पर गिरा पहाड़, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने
Jul 24, 2026 | 04:49 PMChandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
Jul 24, 2026 | 04:49 PMHonda ने मचा दिया तहलका, लॉन्च हुईं XR 300L और XR 300 Rally, दमदार इंजन के साथ ऑफ-रोडिंग का मजा होगा दोगुना
Jul 24, 2026 | 04:46 PMExplainer: छात्रों को नया लॉलीपॉप या सच में पेपर लीक रोक सकता है नया विधेयक? जानें नए कानून में क्या है खास
Jul 24, 2026 | 04:44 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














