- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Tumsar Civic Issues Public Anger Development Promises Fail
बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही तुमसर की जनता, चुनावी वादों पर उठे सवाल
Municipal Council Tumsar: तुमसर शहर में नगर परिषद चुनाव के बाद भी सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और कचरा प्रबंधन जैसी बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

Municipal Council Tumsar (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Civic Issues Tumsar: तुमसर नगर परिषद चुनाव संपन्न हुए अभी कुछ ही समय बीता है। लेकिन शहर के विभिन्न वार्डों से असंतोष की आवाजें उठने लगी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान जिन नेताओं ने विकास की गंगा बहाने का दावा किया था, वे अब अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। नतीजा यह है कि, आम मतदाता अब बहकावे में आकर किए गए मतदान पर पछताने लगा है।
वर्तमान में कई वार्डों में सीमेंट सड़कों की हालत खस्ता है, नालियों की नियमित सफाई न होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है एवं स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों के समय पर न मिलने से जनता के रोजमर्रा के काम लटके हुए हैं। शुद्ध पेयजल की अनियमित आपूर्ति, कचरा प्रबंधन की कमी एवं अधूरी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं नागरिकों के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं।
विकास करने वाले को दें वोट
मतदाताओं का कहना है कि, चुनाव के समय हर गली-मोहल्ले में आकर पैर छूने वाले जनप्रतिनिधि अब अपनी सुधबुध खो चुके हैं। उन्हें आर्थिक, जाति, धर्म या खोखले वादों के बहकावे में न आकर केवल और केवल स्थानीय विकास और उम्मीदवार की योग्यता के आधार पर वोट देना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
अभी न करें बुवाई, धैर्य रखें किसान; महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी की किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी
Daund – Pune Rail Crisis: सुप्रिया सुले ने जताई गंभीर चिंता, रेल मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
गोरस भंडार में गंदगी और मिलावट का खेल? 25 लाख के दूध-घी जब्त; वर्धा में तुकाराम मुंढे की महाकार्रवाई
अभी फॉर्म वापस मत लेना… उपमुख्यमंत्री शिंदे के एक आदेश से महायुति में खलबली, अनिकेत तटकरे की राह में रोड़ा?
ये भी पढ़े: भंडारा में पति की हैवानियत: शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, कपड़ों में लगाई आग, जान से मारने की धमकी
नहीं सुन रहे शिकायत
नगर परिषद के मुख्याधिकारी एवं जिलाधिकारी को वार्ड की समस्याओं एवं जनप्रतिनिधि की निष्क्रियता के बारे में शिकायत करने के बावजूद कोई लाभ नहीं हो रहा है। नगर की जनता द्वारा अब प्रशासन एवं नेताओं पर तीव्र पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन की तैयारी कर रही है। लोकतंत्र में जनता का काम सिर्फ पांच साल में एक बार बटन दबाना नहीं है। बल्कि चुने हुए प्रतिनिधियों को उनकी जवाबदेही याद दिलाना भी है।
Tumsar civic issues public anger development promises fail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kal Ka Mausam: इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
May 31, 2026 | 10:41 PMTaapsee Pannu Fitness: जीरो फिगर की दौड़ पर तापसी पन्नू की सलाह, बोलीं- खराब फिटनेस की निशानी नहीं है बेली फैट
May 31, 2026 | 10:37 PMअभी न करें बुवाई, धैर्य रखें किसान; महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी की किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी
May 31, 2026 | 10:31 PMआस्था के आगे मौसम फेल, गजेंद्र चौहान पहुंचे बाबा महाकाल के द्वार; कहा बड़ रही शिव से जुड़े गीतों की लोकप्रियता
May 31, 2026 | 10:29 PMम्यांमार में भीषण धमाका: खनन विस्फोटकों में ब्लास्ट से 45 लोगों की मौत, चीनी बॉर्डर के पास मची भारी तबाही
May 31, 2026 | 10:28 PMR Madhavan Career: आर्मी में जाना था सपना, लेकिन 6 महीने की उम्र ने बदल दी किस्मत, ऐसे बने सुपरस्टार आर माधवन
May 31, 2026 | 10:19 PMCM मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा ‘रद्दी’ प्रदेश अध्यक्ष, तो भड़के दिग्विजय सिंह; तत्काल माफी की रखी मांग
May 31, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM













