-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Tipper Bike And Rams Into Tea Stall Accident On Pawani Nilaj Highway 3 Injured
बाइक को उड़ा कर चाय टपरी में घुसा टिप्पर, पवनी-नीलज हाईवे पर हादसा, 3 घायल
- Written By: नवभारत डेस्क

भंडारा. पवनी शहर के लोगों ने रेत परिवहन कर रहे एक टिप्पर को फिल्मी में अंदाज देखा. रफ्तार के इस सौदागर ने एक बाइक सवार को उड़ा दिया. इसके बाद एक ट्रैक्टर से टकरा गया. दुर्घटनाग्रस्त यह ट्रैक्टर 3 दोपहिया वाहनों को कुचलते हुए सीधे चायपान की दूकान में जा घुसा. इसमें दोपहिया वाहन चालक के पैर की हड्डी टूट गयी, जबकि चाय दूकानदार समेत 2 अन्य घायल हो गए. घटना मंगलवार को सुबह करीब 8.10 बजे के दौरान घटित हुई. हादसे का रोमांच पवनी-नीलज हाईवे पर महसूस किया गया.
तेज रफ्तार से पवनी आ रहा था
एक अन्य खेप के लिए रेत खाली करके भिवापुर से पवनी की ओर तेजी से जा रहे एक टिपर (क्रमांक एमएच 27 एक्स 7610) ने सावजी भोजनालय के सामने विपरीत दिशा से आ रहे एक दोपहिया वाहन (क्रमांक एमएच 40 बीएच 4262) को टक्कर मार दी. इस आमने-सामने की टक्कर के कारण बाइक सवार अपने वाहन सहित हवा में उड़ गया और सड़क की विपरीत दिशा में जाकर गिर पड़ा. इसमें बाइक सवार के पैर की हड्डी टूट गई. वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
घायल बाइक चालक का नाम भिवापुर निवासी लोमेश्वर श्रीराम ठाकरे (50) है. फरार होने के दौरान एक और हादसे को टिप्पर चालक पवन नेवारे ने अंजाम दिया. तेज गति से आगे बढ़ने के दौरान पवनी के मुख्य प्रवेश द्वार के पास एक और दुर्घटना हुई. इसमें मधुकर विठोबा कुर्जेकर(53) को चाय दूकान के सामने बेलघाटा वार्ड की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी और उसे अपने साथ घसिटते हुए ले गए. इसमें ट्रैक्टर का अगला पहिया टूट गया.
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में दर्दनाक हादसा,मोहाडी तहसील में नदी बनी काल, तैरने गए दो युवकों की गई जान
खेलते-खेलते काल के गाल में समा गए दो मासूम, तालाब में तैरते मिले सगी बहनों के बेटों के शव, तुमसर में पसरा मातम
भंडारा: तुमसर-रामटेक मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला; चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
अगला शिकार कौन? संत जगनाडे चौक बना हादसों का हॉटस्पॉट, स्कूलों के पास भी स्पीड ब्रेकर नहीं
ट्रैक्टर के कारण 2 और दुर्घटनाएं हुईं. ट्रैक्टर से थ्रीव्हीलर की टक्कर से बेकाबू ट्रैक्टर थ्रीव्हीलर को टक्कर मारते हुए चाय की दूकान में घुस गया. 3 बाइक एमएच 36 एएच 3092, एमएच 34 एएल 1068 और एमएच 36 एके 5222 को उसने अक्कर मार दी. इतना ही नहीं, चाय दूकानदार मधुकर कुर्जेकर के अलावा दूकान पर चाय पीने के लिए आए ग्राहक रमेश बलिराम उराडे (50) दोनों को मामूली चोटें आईं.
पुलिस हिरासत में टिप्पर चालक
पुलिस ने टिपर चालक सिरसाला निवासी पवन दिगंबर नेवारे (25) को टिप्पर सहित हिरासत में ले लिया है और घायल दोपहिया वाहन चालक लोमेश्वर ठाकरे को भंडारा जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया है. पवनी पुलिस ने इस मामले में भिवापुर निवासी शुभम तुलसीराम शेंडे(23) की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक पवन नेवारे के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
Tipper bike and rams into tea stall accident on pawani nilaj highway 3 injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














