भंडारा में दर्दनाक हादसा,मोहाडी तहसील में नदी बनी काल, तैरने गए दो युवकों की गई जान

Bhandara Accident: भंडारा के मोहाडी तहसील स्थित बेटाला गांव में वैनगंगा नदी के बैंक वॉटर में तैरने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर है।
Tragic Accident in Bhandara: River Turns Deadly in Mohadi Tehsil; Two Youths Drown While Swimming
भंडारा वैनगंगा नदी, दो दोस्तों की मौत,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bhandara Accident Two Friends Dead: भंडारा मोहाडी तहसील के बेटाला गांव में वैनगंगा नदी के बैंक वॉटर में तैरने गए दो दोस्तों की पानी में डूचने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान बेटाला निवासी नैतिक किशोर ठवकर (17) और उसे बचाने गए जितेंद्र उर्फ जीतू सहादेव भुरे (27) के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद से पूरे बेटाला गांव में मातम छाया हुआ है और परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है।

नहाने के लिए नदी में उत्तरे

पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम करीब 5:30 बजे बेटाला के कुछ युवक वैनगंगा नदी के बैंक वॉटर वाले इलाके में गए थे। इसी दौरान नैतिक किशोर नहाने के लिए नदी के पानी में उत्तरा। गर्मी के इस मौसम में भी उस जगह पानी की गहराई ज्यादा थी, जिसका अंदाजा न होने के कारण नैतिक अचानक गहरे पानी में डूबने लगा और मदद के लिए चिल्लाने लगा। उसे डूबता देख किनारे पर खड़े उसके दोस्त जितेंद्र सहादेव धुरे ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। जितेंद्र ने डूबते हुए नैतिक को बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण वह भी खुद को संभाल नहीं पाया।

दोस्त को बचाने में दोनों की डूबकर मौत, गांव में मातम

अंततः दोनों दोस्त एक-दूसरे को बचाते-बचाते गहरे पानी में समा गए और उनका करुण अंत हो गया। नदी के किनारे मौजूद अन्य लोगों ने जब यह खौफनाक मंजर देखा तो वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे की खबर मिलते ही देखते ही देखते नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिला नियंत्रण कक्ष से इस हादसे की जानकारी मिलते ही मोहाडी के तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों की टीम तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।

स्थानीय प्रशासन और मछुआरों की मदद से पानी में डूबे दोनों शवों को तलाशने और उन्हें बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। भंडारा मोहाडी पुलिस ने इस आकस्मिक मृत्यु के मामले की डायरी में आधिकारिक तौर पर जंजीकृत किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com