-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Sakoli Unannounced Power Cut Farmers Protest Mahavitaran Office
साकोली में अघोषित बिजली कटौती से किसानों का आक्रोश, महावितरण कार्यालय का किया घेराव
Unannounced Power Cut: साकोली तहसील के किन्ही और एकोडी क्षेत्र में 15 दिनों से जारी अघोषित बिजली कटौती के विरोध में किसानों और नागरिकों ने महावितरण कार्यालय का घेराव किया।

साकोली बिजली कटौती - फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Sakoli Power Cut: भंडारा जिले के साकोली तहसील के किन्ही और एकोडी क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से जारी अघोषित बिजली कटौती से नाराज किसानों और नागरिकों ने महावितरण कार्यालय का घेराव कर कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली आपूर्ति तत्काल नियमित नहीं की गई तो लोकतांत्रिक तरीके से तीव्र आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने बताया कि पिछले पंद्रह दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के बारबार बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। बारिश नहीं होने के कारण खेती पूरी तरह सिंचाई पर निर्भर है।
बिजली कटौती से सूखने लगी फसलें
किसानों ने कठिन परिश्रम से बुआई की है, लेकिन समय पर बिजली नहीं मिलने से फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। कुओं और बोरवेल में पानी उपलब्ध होने के बावजूद बिजली नहीं होने से कृषि पंप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल! वायरल ऑडियो क्लिप मामले में BJP प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार
बदलेगा ठाणे रिंग मेट्रो का प्रारूप: सरनाईक के सुझावों पर एक्शन, शिंदे ने संशोधित प्लान तैयार करने के दिए आदेश
डिजिटल होते वाहनों के दौर में साइबर सुरक्षा जरूरी, गडकरी बोले- भारत को बनना होगा वैश्विक लीडर
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अस्थायी प्रभार, पृथ्वीराज चव्हाण बोले- यह सिर्फ कामचलाऊ व्यवस्था
बिजली कटौती का असर केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि घरेलू उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारबार बिजली जाने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और छोटे व्यवसाय ठप पड़ने की स्थिति में हैं।
15 दिनों से बिजली संकट
चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यदि जनता का आक्रोश बढ़ता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित बिजली वितरण विभाग की होगी।
इस अवसर पर समय महेंद्र तुरकर, उपसरपंच सतीश हरिणखेड़े, सुरेश राखड़े, गुड्डू सोनवाने, राजेंद्र हरिणखेड़े, धनराज कावले, अनिल हटवार, योगराज हरिणखेड़े, अरविंद रहांगडाले, रमेश बनसकर, उमेश रहांगडाले, मदन हरिणखेड़े, अनुर्धन नेवारे सहित किन्ही क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान एवं युवा उपस्थित थे।
ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर में सनसनी: बॉडीगार्ड ने मालिक पर हत्या की साजिश और तांत्रिक अनुष्ठान के लगाए आरोप
बिजली बंद की कोई पूर्व सूचना नहीं
बारिश के मौसम में रात के समय अंधेरा रहने से जहरीले सांप और अन्य सरीसृपों का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे नागरिकों में भय का माहौल है। नागरिकों ने महावितरण की एसएमएस सूचना सेवा पर भी नाराजगी जताई।
उनका कहना है कि तकनीकी कार्य या बिजली बंद रहने की पूर्व सूचना मोबाइल पर दी जानी चाहिए, लेकिन किन्ही और एकोडी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कोई सूचना नहीं मिलती। इससे लोगों में भ्रम और असंतोष बढ़ रहा है।
Sakoli unannounced power cut farmers protest mahavitaran office
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Samsung Galaxy S25 Ultra Price Drop: Amazon सेल में आधी कीमत पर मिल रहा सैमसंग का प्रीमियम फोन, जानें ऑफर्स
Aug 08, 2026 | 10:02 AMNavabharat Nishanebaaz: मजबूत हो रहे विपक्ष के घेरे, कोई मुंह फेरे या पीठ फेरे
Aug 08, 2026 | 10:01 AMहिमाचल में फिर हुआ भीषण हादसा: चंबा में मोड़ मुड़ते ही खाई में गिरी बस, मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौत, 11 घायल
Aug 08, 2026 | 09:48 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल! वायरल ऑडियो क्लिप मामले में BJP प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार
Aug 08, 2026 | 09:40 AMSL vs IND: पहले सेशन में फेल, फिर स्पिनर्स ने पलटा खेल! श्रीलंका XI पर भारत का शिकंजा, सुथार-कुलदीप चमके
Aug 08, 2026 | 09:37 AMOh My Dog Collection Day 1: पहले दिन नहीं चला जोर, बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल भी जानिए
Aug 08, 2026 | 09:32 AMAmit Shah Mumbai Visit: सहकार नव-क्रांति का आगाज, अमित शाह करेंगे कई बड़ी पहलों की शुरुआत
Aug 08, 2026 | 09:24 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













