- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Sakoli Ambedkar Jayanti Celebrations Prashant Padole Dr Parinay Phuke
साकोली में आंबेडकर जयंती की धूम; सांसद पडोले और MLC डॉ. फुके ने दी श्रद्धांजलि, स्कूलों में गूंजे भीमगीत
साकोली में डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती पर विविध आयोजन हुए। सांसद प्रशांत पडोले और MLC डॉ. परिणय फुके ने बाबासाहेब को नमन किया, वहीं स्कूलों में निबंध व गीत प्रतियोगिताएं हुईं।

Sakoli Ambedkar Jayanti News: डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती साकोली शहर में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर बाबासाहेब को भावपूर्ण अभिवादन किया गया।
शहर के पुरानी पंचायत समिति परिसर में जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। छत्रपति ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंबेडकर विचारधारा से जुड़े लोगों ने भाग लिया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रतिमा को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया, जिससे परिसर का वातावरण उत्सवमय हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रशांत पडोले उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भोजनदान एवं शरबत वितरण भी किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रुप के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इसी क्रम में शहर के बुद्ध विहार परिसर में भी जयंती शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाई गई। विधान परिषद सदस्य डॉ. परिणय फुके ने सदिच्छा भेंट देते हुए बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अभिवादन किया। इस अवसर पर बुद्ध विहार के सदस्य, आम नागरिक एवं भीम सैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर बाबासाहेब के विचारों को स्मरण किया।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
संभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
संभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
नवजीवन कॉन्वेंट एंड इंग्लिश प्राइमरी स्कूल में भी जयंती के उपलक्ष्य में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, कार्य एवं विचारों पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा भीमगीतों का गायन किया गया, जिससे वातावरण प्रेरणादायी बना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्या भारती व्यास, प्रशासकीय अधिकारी सतीश गोटेफोडे एवं वंदना घोडीचोर ने मार्गदर्शन किया, जबकि संचालन भावे ने किया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में बाबासाहेब के विचारों के प्रति जागरूकता बढ़ी और सामाजिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिली।
Sakoli ambedkar jayanti celebrations prashant padole dr parinay phuke
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
International Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMHai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM













