Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Cast Fees: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज से पहले फिल्म की स्टारकास्ट की फीस चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन ने 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
Pooja Hegde Mrunal Thakur Varun Dhawan film Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Fees
है जवानी तो इश्क होना है की स्टार कास्ट की फीस (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Star Cast: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। फैंस इस नई तिकड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। इसी बीच फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का कुल बजट करीब 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसमें सबसे बड़ी फीस एक्टर वरुण धवन को मिली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म के लिए करीब 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। यह वरुण धवन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फीस मानी जा रही है। इससे पहले उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के लिए करीब 15 करोड़ रुपये फीस ली थी।

पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फीस

फिल्म में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े प्रीत नाम के किरदार में नजर आएंगी। खास बात यह है कि पहली बार पूजा हेगड़े और वरुण धवन एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा ने इस फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये की फीस ली है। वहीं, एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। दमदार अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली मृणाल को इस फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

Pooja Hegde Mrunal Thakur Varun Dhawan film Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Fees

मौनी रॉय और अन्य कलाकारों को भी मिली अच्छी रकम

फिल्म में टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय भी नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए 1.50 करोड़ रुपये की फीस मिली है। इसके अलावा एक्टर राकेश बेदी भी फिल्म का हिस्सा हैं, जिन्होंने कथित तौर पर 70 लाख रुपये चार्ज किए हैं। वहीं एक्टर चंकी पांडे को इस फिल्म के लिए करीब 90 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।

5 जून को रिलीज होगी फिल्म

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन मशहूर फिल्मकार डेविड धवन ने किया है। फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी और गौरव बोस ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले किया है। रोमांस, कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले फिल्म की स्टारकास्ट लगातार प्रमोशन में जुटी हुई है और दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह भी बढ़ता जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com