- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Project Affected People Continue To Live In Exile For 42 Years
प्रकल्प प्रभावितों का 42 साल से वनवास जारी, कमकासूर के 6 परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित
42 वर्षों से कमकासूर के 6 परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। जानें उनकी दयनीय स्थिति और संघर्ष के बारे में।

Bhandara News: महाराष्ट्रमध्यप्रदेश सीमा पर बावनथली नदी पर वर्ष 1984 में बने राजीवसागर परियोजना ने जहां हजारों एकड़ भूमि को सिंचित किया, वहीं इस परियोजना के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले लोगों की स्थिति आज भी दयनीय बनी हुई है. जिले के तुमसर तहसील अंतर्गत कमकासूर गांव के छह परिवार पिछले 42 वर्षों से न्याय और अपने अधिकारों की प्रतीक्षा में घने जंगलों में जीवन बिताने को मजबूर हैं.
कागजों में पुनर्वास, हकीकत में संघर्षसरकारी दस्तावेजों में कमकासूर गांव का पुनर्वास दिखाया गया है. परियोजना के लिए यहां के आदिवासी परिवारों ने अपनी पीढ़ियों पुरानी जमीनें छोड़ दीं और लगभग 99 प्रतिशत गांव ने विस्थापन स्वीकार कर लिया. लेकिन छह परिवार आज भी गांव छोड़ने को तैयार नहीं हैं. उनका कहना है कि सरकार ने उन्हें रहने के लिए भूखंड तो दिया, लेकिन आजीविका के लिए खेती की जमीन नहीं दी. ऐसे में वे बिना जमीन के कैसे जीवन यापन करें, यह बड़ा सवाल है.
जंगल में जीवन, सुविधाओं का अभावये परिवार आज भी घने जंगलों से घिरे क्षेत्र में रह रहे हैं, जहां न सड़क है, न बिजली और न ही पीने के पानी की कोई व्यवस्था. गांव में बिजली के खंभे तो लगाए गए हैं, लेकिन उनमें सप्लाई नहीं है. चारों ओर जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है, फिर भी ये परिवार अपनी आस्था और हक की लड़ाई के चलते वहां डटे हुए हैं. बीमारी की स्थिति में इन परिवारों को करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर टांगला स्थित स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता है. रात के समय जंगल से गुजरना बेहद जोखिम भरा साबित होता है.
सम्बंधित ख़बरें
क्रेडाई-एमसीएचआई की प्रॉपर्टी प्रदर्शनी में दिग्गज बिल्डरों के प्रोजेक्ट, 17 अप्रैल से लगेगा मेला
पुलिस नौकरी का झांसा देकर 1.27 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद
नेशनल पार्क में तेंदुए की शिकार ! वन्य जीवों की खाल और अंगों की तस्करी, 6 आरोपी गिरफ्तार
स्कूलों के विकास के लिए रोडमैप तैयार करें रेवणे, मनपा शिक्षा विभाग स्तर सुधारेंने समीक्षा बैठक
मुआवजा नाकाफी, शासन पर सवालप्रभावित परिवारों का कहना है कि 42 वर्ष पहले दिया गया मुआवजा आज के महंगाई के दौर में बेहद कम है, जिससे जीवन चलाना संभव नहीं है. उनका सवाल है कि जब परियोजना की लागत बढ़ने पर सरकार अतिरिक्त धन देती है, तो प्रभावितों के लिए सहायता क्यों नहीं बढ़ाई जाती.
जमीन के लिए संघर्ष जारीइन आदिवासी परिवारों की मुख्य मांग है कि उन्हें रहने के लिए जमीन नहीं, बल्कि खेती के लिए भूमि दी जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें. उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक उन्हें आजीविका का स्थायी साधन नहीं मिलता, तब तक वे गांव नहीं छोड़ेंगे. अब देखना यह है कि प्रशासन इन प्रकल्प प्रभावितों की पीड़ा को समझकर उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए ठोस कदम उठाता है या उनका यह लंबा वनवास यूं ही जारी रहेगा.
Project affected people continue to live in exile for 42 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केदारनाथ यात्रा 2026: भारी बर्फबारी भी नहीं रोक पाई भक्तों का रास्ता! तैयारियां तेज गति से जारी
Apr 08, 2026 | 10:15 PMबुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PMहवाई सीमा में घुसा विदेशी विमान तो टूटेगा सीजफायर, IRAN ने US-इजरायल को दिया आखिरी अल्टीमेटम
Apr 08, 2026 | 09:57 PMसफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PMसिर्फ इतिहास नहीं, आज भी जिंदा हैं यह किले…यात्रियों को देते हैं टाइम ट्रेवल का अनुभव
Apr 08, 2026 | 09:51 PMवाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PMDC vs GT: दिल्ली में चला शुभमन गिल और बटलर का बल्ला, गुजरात ने खड़ा किया 210 रनों का स्कोर
Apr 08, 2026 | 09:40 PMवीडियो गैलरी

क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM














