- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Preliminary Selection Of 25 Candidates In The Employment Fair
भंडारा: रोजगार मेले में 25 उम्मीदवारों का प्राथमिक चयन, 304 युवाओं ने दिखाया उत्साह
भंडारा में आयोजित रोजगार मेले में 25 उम्मीदवारों का प्राथमिक चयन हुआ, 304 युवाओं ने दिखाया उत्साह। जानें और जानकारी।

Bhandara District: भंडारा जिले के नौकरी इच्छुक युवकयुवतियों के लिए आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की नामी कंपनियों ने 25 उम्मीदवारों का प्राथमिक चयन किया है. भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में मधुकरराव पांडव कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, भिलेवाड़ा में इस विशेष मेले का आयोजन किया गया.जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र भंडारा, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय और पांडव इंजीनियरिंग कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में कुल 12 प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हुईं. इन कंपनियों के पास विभिन्न क्षेत्रों के लिए 355 रिक्त पद उपलब्ध थे, जिनके लिए कुल 304 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया.
पंजीकृत अभ्यर्थियों में 177 पुरुष और 127 महिलाएं शामिल थी. 224 उम्मीदवारों ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर साक्षात्कार दिया, जबकि 80 ने गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कराया था.मेले के उद्घाटन समारोह में प्राचार्य डॉ. धीरज देशमुख, डॉ. भूषण महाजन, सहायक आयुक्त डॉ. सु. रा. झलके और उप प्राचार्य डॉ. संतोष अलोने सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. इस दौरान विशेषज्ञों ने उम्मीदवारों को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, साइबर सुरक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया.
सहायक आयुक्त डॉ. झलके ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे शुरुआत में वेतन की चिंता न करते हुए मेहनत और कौशल के दम पर सफलता प्राप्त करने पर ध्यान दें. विशेष रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी इस मेले में अवसर प्रदान किए गए. अमेजन कंपनी नागपुर, यूथ फॉर जॉब और एनसीएससीडीए मुंबई जैसी संस्थाओं ने कुल 64 दिव्यांग उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया और उन्हें रोजगार के प्रति मार्गदर्शन दिया.
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में दवाई की दुकानें शत प्रतिशत बंद, ऑनलाइन बिक्री का विरोध, मिला उस्फु्र्त प्रतिसाद
माता-पिता को घर से निकालने वाले बेटे को गोंदिया जिलाधीश का झटका, 15 दिन के अंदर मकान खाली करने का आदेश
अमरावती के उर्दू हाईस्कूल में आर्थिक गड़बड़ी का मामला, मुख्याध्यापक और लिपिक पर 2 लाख रुपये गबन का आरोप
जनगणना कार्य में लापरवाही पर प्रोफेसर को नोटिस, 24 घंटे में जवाब नहीं मिला तो होगी कानूनी कार्रवाई
Preliminary selection of 25 candidates in the employment fair
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: परिजनों को कोर्ट से लगा बड़ा झटका, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की याचिका खारिज
May 20, 2026 | 07:23 PMCocktail 2 के गाने ‘माशूका’ पर मचा बवाल, विदेशी गाने से धुन मिलने पर सोशल मीडिया पर भड़के लोग
May 20, 2026 | 07:20 PMProgressive Maharashtra Conclave: सीएम फडणवीस के साथ मंच पर साजिद नाडियाडवाला, महाराष्ट्र विकास पर हुई चर्चा
May 20, 2026 | 07:17 PMसरकारी स्कूलों में AI ट्यूटर का कमाल, फेलियर रेट 70% गिरा, सांगली के छात्रों ने रचा इतिहास
May 20, 2026 | 06:55 PMMP ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इस साल 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगी सरकार; CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
May 20, 2026 | 06:55 PMगोंदिया में दवाई की दुकानें शत प्रतिशत बंद, ऑनलाइन बिक्री का विरोध, मिला उस्फु्र्त प्रतिसाद
May 20, 2026 | 06:50 PMTejasswi Prakash Engagement: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, डायमंड रिंग पहनाकर बनाया पल खास
May 20, 2026 | 06:47 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













