- Hindi News »
- World »
- Trump Israel Lebanon Ceasefire Announces Us Iran Maritime Blockade Energy Crisis
ट्रंप का बड़ा ऐलान! इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का सीजफायर, शांति की ओर बढ़ा कदम
Trump Israel Lebanon Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने इज़रायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की है। 34 साल बाद दोनों देशों के बीच वाशिंगटन में उच्च स्तरीय वार्ता हुई।
- Written By: अमन उपाध्याय

ट्रंप ने इजरायल-लेबनान में कराया सीजफायर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Trump Israel Lebanon Ceasefire Latest News: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी कूटनीतिक सफलता की खबर आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के युद्धविराम (Ceasefire) की घोषणा की है। इस ऐतिहासिक कदम को क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत माना जा रहा है। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने इस युद्धविराम के लिए ट्रंप के प्रयासों का आभार व्यक्त किया है।
5 बजे से प्रभावी हुआ युद्धविराम
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ ‘उत्कृष्ट बातचीत’ की है। इस चर्चा के बाद, दोनों नेता पूर्वी मानक समय (EST) के अनुसार शाम 5 बजे से 10 दिनों के युद्धविराम की औपचारिक शुरुआत करने पर सहमत हुए। ट्रंप ने इस वार्ता को शांति की दिशा में आगे बढ़ने का एक अस्थायी लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
ब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी विदेश मंत्री लावरोव, जयशंकर के साथ इन मुद्दों को लेकर होगी अहम चर्चा
फिलीपींस की संसद में चली गोलियां, ICC के वांटेड सीनेटर की गिरफ्तारी पर भारी बवाल; पुलिस ने घेरा पूरा परिसर
नौ साल बाद चीन की धरती पर ट्रंप, एलन मस्क और टिम कुक के साथ बीजिंग पहुंचे राष्ट्रपति; क्या होगी बड़ी डील?
ट्रंप की चीन यात्रा से पहले ड्रैगन की दो टूक, ताइवान समेत इन 4 मुद्दों पर बातचीत से किया साफ इनकार
ट्रंप ट्रुथ पोस्ट
34 साल बाद पहली बार सीधी बातचीत
इस समझौते की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी पिछले मंगलवार को वाशिंगटन डीसी में हुई बैठक थी। ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों ने 34 वर्षों में पहली बार वाशिंगटन में मुलाकात की जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी उपस्थित थे। तीन दशकों से अधिक समय बाद हुई इस उच्च स्तरीय वार्ता को क्षेत्र में कूटनीतिक बर्फ पिघलने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
स्थायी शांति के लिए ‘ट्रंप टीम’ सक्रिय
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस युद्धविराम को केवल एक शुरुआत बताया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को निर्देश दिया है कि वे ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष डैन रज़िन केन के साथ मिलकर काम करें ताकि दोनों देशों के बीच स्थायी शांति स्थापित की जा सके। ट्रंप ने गर्व के साथ उल्लेख किया कि वह अब तक दुनिया भर में 9 युद्धों को समाप्त करने में भूमिका निभा चुके हैं और यह उनके लिए 10वां युद्ध होगा जिसे वे समाप्त करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें:- हाई अलर्ट पर अमेरिकी सेना, जनरल डैन केन बोले- एक पल के नोटिस पर शुरू कर सकते हैं बड़ा युद्ध
यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब इज़रायल-लेबनान सीमा पर संघर्ष और तनाव अपने चरम पर था। हालांकि यह युद्धविराम अभी केवल 10 दिनों के लिए है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उम्मीद है कि यह भविष्य में एक स्थायी शांति समझौते की नींव रखेगा।
दुनिया पर ऊर्जा संकट का काला साया
वहीं, दूसरी तरफ ईरान युद्ध और अमेरिकी नाकेबंदी के कारण पूरी दुनिया पर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के प्रमुख फातिह बिरोल ने चेतावनी दी है कि यूरोप के पास केवल छह सप्ताह का हवाई ईंधन बचा है। उन्होंने इसे ‘अब तक का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट’ करार दिया है जो दुनिया भर में विकास दर को धीमा और मुद्रास्फीति (महंगाई) को बढ़ा सकता है।
Trump israel lebanon ceasefire announces us iran maritime blockade energy crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
May 14, 2026 | 03:14 AMक्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
May 14, 2026 | 01:13 AMरायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMMP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














