-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Prahars Bhandaara Marched Towards District Collectors Office
प्रहार का भंडारा जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा, विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को दी चेतावनी
- Written By: आंचल लोखंडे
Prahar organization: किसानों और बैल बाजार से जुड़े व्यापारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 13 अगस्त को प्रहार संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धड़क मोर्चा निकाला।

प्रहार का भंडारा जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara News: किसानों और बैल बाजार से जुड़े व्यापारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 13 अगस्त को प्रहार संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धड़क मोर्चा निकाला। किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उपस्थित लोगों ने जोरदार नारेबाजी की और तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। करीब डेढ़-दो महीने पहले भंडारा का बैल बाजार भिलेवाड़ा में स्थानांतरित किया गया, लेकिन नए स्थल पर अब तक पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। व्यापारियों को पीने का पानी, पशुओं के लिए छांव, सड़क सुविधा, बिजली आपूर्ति और शौचालय जैसी बुनियादी जरूरतों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इससे व्यापार ठप हो गया है और व्यापारी खरीद-फरोख्त पूरी तरह बंद कर चुके हैं।
मोर्चे में शामिल लोगों ने इन सुविधाओं की तत्काल और स्थायी व्यवस्था कर बाजार को सुचारू रूप से शुरू करने की मांग की। मांगों में आवश्यक दस्तावेज देने के बाद भी पशु व्यापारियों को होने वाली अनावश्यक परेशानियां तत्काल बंद की जाएं। गोरक्षक के नाम पर होने वाले शोषण को रोका जाए। व्यापार में शामिल पशुओं (गाय को छोड़कर) की ढुलाई के दौरान पुलिस या अन्य समूह की ओर से होने वाली लूटमार पर रोक लगाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन
किसानों की खेत मजदूरी के लिए पाले जाने वाले पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। धान बोनस देने में किस्तों की व्यवस्था बंद कर सीधा बोनस दिया जाए। 7/12 उतारे पर दर्ज किसानों के नाम मतदाता सूची में शामिल कर उसी के अनुसार कर्जमाफी लागू की जाए। बैंक और वित्तीय संस्थाएं कर्जमाफी के मानदंडों में किसानों के लिए अन्यायपूर्ण बाधाएं न खड़ी करें। किसानों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ठोस कदम उठाए। मोर्चे के बाद जिलाधिकारी कार्यालय में किसान प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने जल्द बैठक आयोजित कर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
भंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
भंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
ये भी पढ़े: 25 हजार लाडली बहने हुई अपात्र, 1929 का अनुदान पूर्णत: बंद, 651 बहनों ने वापिस लिया आवेदन
सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद
आंदोलन में मुख्य रूप से अंकुश वंजारी, रमेश करेमोरे, गुलाब बारई, रामेश्वर कांबले, यशवंत लकड़े, गणेश मलेवार, आनंदराव चौपकर, वासुदेव घुगुसकर, चारूल रामटेके, रूपेश चुंबरे, बालू दुरुगकर, किसन बारई, हिमेश सेलोकर, नरेश पेशने, स्वप्नील बारई, राजेंद्र तिजारे, भारत मसरके, बंडू भरने, शालीक डोकरीमारे, नामदेव शेंद्रे, महेश सेलोकर, राहुल तिजारे, महेश गिरेपुंजे, बंडू वैद्य, सुनील कहालकर, गिरधारी मेहर समेत बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी, गाड़ी चालक, मालिक और विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Prahars bhandaara marched towards district collectors office
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग में अमेरिका की एंट्री! तालिबान पर एयरस्ट्राइक का US ने किया खुला समर्थन
Jul 03, 2026 | 10:33 AMइंदौर में नाम छिपाकर शादी का झांसा, दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन और बेटे के खतने का दबाव, युवक पर केस दर्ज
Jul 03, 2026 | 10:30 AMमानसून ने पूरे मध्य प्रदेश को किया कवर, कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट भी जारी
Jul 03, 2026 | 10:20 AMचीन-पाकिस्तान की खैर नहीं! नए CDS और सेना प्रमुखों की मौजूदगी में होने जा रही है सबसे बड़ी डिफेंस डील
Jul 03, 2026 | 10:16 AMपूर्व जज गौतम पटेल को धमकी मामला, केंद्र और मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सौंपी गोपनीय जांच रिपोर्ट
Jul 03, 2026 | 10:16 AMJagannath Temple Puri: भगवान जगन्नाथ को क्यों चढ़ाया जाता है ‘बेंत’? जानिए मां यशोदा से जुड़ा भावुक किस्सा
Jul 03, 2026 | 10:16 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में आज फिर 1368 रुपये की भारी गिरावट, चांदी 2.32 लाख रुपये के पार
Jul 03, 2026 | 10:11 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














