- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Police Action Against Illegal Moneylender Couple In Pawan Exploitation By Giving Loans At 10 Interest
पवनी में अवैध साहूकार दंपति पर पुलिस की कार्रवाई, 10% ब्याज पर कर्ज देकर शोषण
पवनी में साहूकार दंपति के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई। 10% ब्याज पर कर्ज देकर लोगों का आर्थिक शोषण करने का आरोप।

Bhandara Crime: पवनी में साहूकार दंपति पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अवैध रूप से 10 प्रतिशत की ऊंची ब्याज दर पर पैसे देकर लोगों का आर्थिक शोषण और मानसिक उत्पीड़न करने वाले साहूकार दंपति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
पवनी पुलिस ने संदेश विठोबा खोब्रागडे और रेखा संदेश खोब्रागडे के खिलाफ महाराष्ट्र मनी लेंडिंग एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। आरोप है कि दंपती ने कर्जदारों से मूल रकम से कई गुना ज्यादा ब्याज वसूलने के बावजूद उन्हें धमकाया और प्रताड़ित किया।
विशाखा दिगंबर नागपुरे ने शिकायत की कि उन्होंने पांच साल पहले आरोपी रेखा खोब्रागडे से 10 प्रतिशत ब्याज पर 3 लाख 50 हजार रुपये उधार लिए थे। उन्होंने अब तक ब्याज सहित करीब 13 लाख 80 हजार रुपये चुका दिए हैं, फिर भी आरोपी ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया।
सम्बंधित ख़बरें
कमरे में लेकर गई बेटी…दामाद ने बनाया वीडियो, MP में कांग्रेस नेत्री ने ‘हनीट्रैप’ कर लूट लिया 8 लाख का सोना
भंडारा जिले में जुआ और अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 63,835 रुपये का माल जब्त
महिला दिवस पर खास पहल, महिलाओं के हाथों में होगी मेट्रो की कमान
मासूम बच्ची से यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा और दी धमकी, 4 लोग गिरफ्तार
दूसरी घटना में, गणेश वार्ड के शैलेंद्र दिगंबर कुर्वे ने आरोपी संदेश खोब्रागडे से 10 प्रतिशत ब्याज पर 3 लाख 30 हजार रुपये उधार लिए थे। उन्होंने केवल ब्याज के रूप में 3 लाख 43 हजार रुपये चुका दिए, लेकिन आरोपी ने पहले से लिए गए खाली चेक में खुद ही 3 लाख रुपये भरकर उसे बैंक में जमा कर दिया।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऊंचे ब्याज पर अवैध साहूकारों से पैसे लेने से बचें। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार से परेशान करता है, तो बिना डर के तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
Police action against illegal moneylender couple in pawan exploitation by giving loans at 10 interest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेन के 3AC कोच में लगा प्रोजेक्टर, परिवार ने देखी ‘लापता लेडीज’; वीडियो हुआ वायरल
Mar 07, 2026 | 11:27 PMपरिवार संग पहुंचा प्रेमी, बालकनी के नीचे डांस कर किया प्रपोज; वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Mar 07, 2026 | 11:16 PMसाउथ अफ्रीका के लिए फिन एलन और टिम सीफर्ट बने थे काल, जानें कैसा है भारत के खिलाफ इस जोड़ी का रिकॉर्ड?
Mar 07, 2026 | 09:53 PMनांदेड़: हॉस्टल में मेडिकल छात्रा की मौत से हड़कंप, फीस विवाद में NCP नेता जीवन घोगरे पर FIR
Mar 07, 2026 | 09:50 PMममता बनर्जी ने किया राष्ट्रपति का अपमान? बंगाल CM पर भड़क उठे PM मोदी, द्रौपदी मुर्मू के बयान पर गरमाई सियासत
Mar 07, 2026 | 09:33 PMभंडारा में जल जीवन मिशन पर फंड संकट, 291 जलापूर्ति योजनाएं अधूरी; गांवों में बढ़ा जल संकट का खतरा
Mar 07, 2026 | 09:30 PMमार्च में किस दिन है चैत्र शिवरात्रि? वैवाहिक सुख और मनोकामना पूर्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
Mar 07, 2026 | 09:28 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM












