- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Police Action Against Illegal Liquor Trade Bhandara
सिहोरा पुलिस की छापेमारी: बावनथड़ी नदी किनारे से सड़ा महुआ बरामद
पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, 5.60 लाख का माल जब्त किया गया।

Bhandara Crime: भंडारा जिले में अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. सिहोरा और कारधा पुलिस थाना क्षेत्र में की गई तीन बड़ी कार्रवाइयों में कुल 5 लाख 60 हजार 500 रुपये का अवैध माल जब्त किया गया है.
पुलिस ने बावनथड़ी और वैनगंगा नदी के किनारों पर छिपाकर रखा गया सड़ा हुआ महुआ भी नष्ट किया. सिहोरा पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई सिहोरा थाना क्षेत्र में दो अलगअलग छापों में कुल 4 लाख 30 हजार रुपये का महुआ जब्त किया गया. पहली कार्रवाई सोंड्या गांव के बावनथड़ी नदी किनारे की गई, जहां फरार आरोपी अक्षय झनक परबते 20 द्वारा अवैध रूप से महुआ छिपाकर रखने की सूचना मिली थी.
पुलिस ने छापा मारकर 42 प्लास्टिक झिल्लियों में भरा 1050 किलो सड़ा महुआ कीमत 2 लाख 10 हजार रुपये बरामद किया. दूसरी कार्रवाई में आरोपी आकाश मदन सोनेवाने 30 के पास से 44 प्लास्टिक झिल्लियों में रखा 1100 किलो सड़ा महुआ कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये जब्त किया गया. इस मामले में अपराध क्रमांक 155/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड, बेटिकट यात्रियों से वसूला 209.30 करोड़ का जुर्माना
Mumbai Train Diversion: मुंबई सेंट्रल पर 60 दिनों का ब्लॉक, ट्रेनें होंगी प्रभावित
धानापुर के पास भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर पति-पत्नी की मौत, 6 वर्षीय बेटी गंभीर घायल
मुंबई मेट्रो की नई समय-सारिणी, मेट्रो 9 व 2 बी के शुरू होने से बदलेगा समय, 8 अप्रैल से लागू
कारधा पुलिस ने अवैध भट्टी की ध्वस्त कारधा पुलिस ने करचखेडा गांव के वैनगंगा नदी किनारे चल रही अवैध हाथभट्टी पर छापा मारा. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी फत्तुबक्षी मेश्राम 60 को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 620 किलो सड़ा महुआ, 20 लीटर हाथभट्टी शराब, लोहे के ड्रम, जलाऊ लकड़ी और शराब बनाने का अन्य सामान बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत 1 लाख 30 हजार 500 रुपये बताई गई है.
कारधा पुलिस ने महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.
Police action against illegal liquor trade bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका समेत यह बड़े नाम शामिल
Apr 06, 2026 | 09:28 PM‘BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नहीं’, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO’
Apr 06, 2026 | 09:27 PMअक्षय तृतीया के दिन चुपचाप करें इन चीजों का दान, पैसों की तंगी हो जाएगी दूर!
Apr 06, 2026 | 09:25 PMअसम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PMमोहम्मद शमी का प्रैक्टिस हब, 150 बीघा का फार्महाउस व करोड़ों की सुविधाएं, यहीं पसीना बहाते हैं भारत के स्टार्स
Apr 06, 2026 | 09:20 PMपश्चिम रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड, बेटिकट यात्रियों से वसूला 209.30 करोड़ का जुर्माना
Apr 06, 2026 | 09:17 PMकाशी में इफ्तार के बाद अब ‘बीयर कांड’, डीजे की धुन और हाथों में कैन; गंगा में इस हरकत से फूटा लोगों का गुस्सा
Apr 06, 2026 | 09:17 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM













