पवनी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के बयान के विरोध में भाजपा का आंदोलन, शिवाजी महाराज चौक में ‘जूते मारो’ आंदोलन
Harshvardhan Sapkal Controversy :भंडारा जिले के पवनी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के कथित बयान के विरोध में भाजपा ने शिवाजी महाराज चौक पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया और माफी की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे
BJP effigy burning (र्सः सोशल मीडिया)
Pawni BJP Protest: हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की पवनी शहर एवं ग्रामीण इकाई ने तीव्र आंदोलन किया। बताया गया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा दिए गए कथित विवादित बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर एकत्र हुए। आंदोलन के दौरान सपकाल के प्रतीकात्मक पुतले को जूते मारकर उसका दहन किया गया।
तुलना को बताया अशोभनीय
आंदोलनकारियों ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के आराध्य दैवत हैं, जिन्होंने विभिन्न समाजों को एकजुट कर स्वराज्य की स्थापना की। ऐसे महापुरुष की तुलना किसी अन्य शासक से करना अत्यंत अनुचित और अपमानजनक है। भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग की।
नारों से गूंजा परिसर
आंदोलन के दौरान “महापुरुषों का अपमान सहन नहीं करेंगे”, “छत्रपति शिवाजी महाराज की जय” और “भारत माता की जय” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। 16 फरवरी की शाम हुए इस आंदोलन से शहर का राजनीतिक वातावरण गर्म हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: NEET और TET पेपर लीक के खिलाफ मोहाड़ी में पूर्व विधायक चरण वाघमारे के नेतृत्व में मोर्चा
भंडारा में कलाकारों ने लंबित मानदेय और पेंशन की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
पवनी जलापूर्ति योजना के लिए अतिरिक्त निधि की मांग, नगराध्यक्ष ने विधायक परिणय फुके से की मुलाकात
Bhandara News: मोहाड़ी के नेरी पाचगांव में मनरेगा सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग
पुतला दहन
आंदोलन में भाजपा तहसील अध्यक्ष तिलक वैद्य, शहर अध्यक्ष संदीप नंदरधने, नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू बावनकर, महामंत्री सुरेश अवसरे, यादव मेंगरे, राकेश पाखमोडे, नगरसेवक गणेश मुंडले, सभापति सारिका नंदरधने, निकिता मेश्राम, वर्षा बिलवणे, दुर्गा हटवार, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित नागपुरे, शरद सावरकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस ने माफी नहीं मांगी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
