Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा: सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाओ और प्रॉपर्टी-पानी टैक्स में 100% छूट पाओ! शिवसेना की अनोखी मांग

Tax Waiver For School Parents: भंडारा के पवनी में शिवसेना ने सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और गरीबों को राहत देने के लिए कक्षा 1 से 4 के छात्रों के परिवारों का टैक्स माफ करने की मांग की है।

  • Author By Manoj Akotkar | published By आकाश मसने |
Updated On: May 14, 2026 | 06:42 PM

पवनी नगर परिषद अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते शिवसेना के पदाधिकारी (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tax Waiver Demand In Pawani: आज के दौर में जहां निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है, वहीं महाराष्ट्र के भंडारा जिले से शिक्षा और जनहित को जोड़ने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। भंडारा जिले के पवनी नगर परिषद क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और गरीब परिवारों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से शिवसेना पवनी इकाई ने एक अभिनव मांग रखी है।

नगर परिषद स्कूल के बच्चों को परिवारों को टैक्स में मिले छूट

शिवसेना की ओर से मांग की गई है कि नगर परिषद स्कूलों में कक्षा 1वीं से 4वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के परिवारों को वार्षिक प्रॉपर्टी टैक्स और वॉटर टैक्स में पूरी तरह छूट दी जाए। इस मांग को लेकर शिवसेना कार्यकर्ता संजयपुरी वैकुंठे एवं धनराज उपरीकर ने नगराध्यक्ष विजया नंदुरकर तथा मुख्याधिकारी को एक विस्तृत निवेदन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में बढ़ती महंगाई और आर्थिक तंगी के कारण गरीब परिवारों पर बोझ बढ़ रहा है। ऐसे में यदि नगर परिषद प्रशासन करों में छूट देता है, तो इससे न केवल पालकों को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि सरकारी स्कूलों में बच्चों के नामांकन में भी भारी वृद्धि होगी।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में खूनी इश्क का तांडव! मां के प्रेमी को बेटी के बॉयफ्रेंड ने सरेआम उतारा मौत के घाट, 6 गिरफ्तार

अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप के मुंबई समेत 7 ठिकानों पर CBI की छापेमारी! 27,337 करोड़ के घोटाले का है मामला

क्या CM फडणवीस ने तोड़े नियम, एक्सपायर PUC वाली बाइक से पहुंचे विधानसभा? जानें क्या है पूरी सच्चाई

पुणे में बीच सड़क पर लहराई नंगी तलवारें और कोयते, दिवे घाट में आधी रात को भारी हंगामा; देखें खौफनाक VIDEO

यह भी पढ़ें:- क्या CM फडणवीस ने तोड़े नियम, एक्सपायर PUC वाली बाइक से पहुंचे विधानसभा? जानें क्या है पूरी सच्चाई

निवेदन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए नगर परिषद अपने शिक्षा निधि या विशेष विकास निधि से इस छूट की भरपाई के लिए आवश्यक प्रावधान करे। पदाधिकारियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति और बच्चों के भविष्य को देखते हुए इस प्रस्ताव पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लिया जाए। इस मांग के बाद अब स्थानीय नागरिकों की नजरें नगर परिषद प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

Pauni shiv sena demand property water tax waiver for school parents

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 06:40 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.