पुणे में बीच सड़क पर लहराई नंगी तलवारें और कोयते, दिवे घाट में आधी रात को भारी हंगामा; देखें खौफनाक VIDEO
Pune Dive Ghat Sword: पुणे के दिवे घाट में 150 गाड़ियों पर सवार उपद्रवियों ने तलवारें और कोयते लहराकर दहशत मचाई। विधायक रोहित पवार ने ट्वीट कर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानें पूरी खबर।
- Written By: गोरक्ष पोफली
सड़क पर कोयता लहरा कर आतंक मचाते लडके (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Dive Ghat Koyta Gang Terror: महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले पुणे में अपराध की बढ़ती घटनाओं ने एक बार फिर प्रशासन की नींद उड़ा दी है। अभी पुणे के पिछले कुछ आपराधिक मामले शांत भी नहीं हुए थे कि पुरंदर तहसील के दिवे घाट से एक बेहद डरावनी तस्वीर सामने आई है। बुधवार (13 मई) की रात यहाँ 100 से 150 गाड़ियों के काफिले पर सवार होकर आए उपद्रवियों के एक बड़े गुट ने खुलेआम तलवारें और कोयते लहराकर जमकर उत्पात मचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है।
हथियारों के साथ आधी रात को शक्ति प्रदर्शन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवे घाट के संकरे रास्तों पर बुधवार की रात अचानक गाड़ियों का एक लंबा रेला उमड़ा। चश्मदीदों के मुताबिक, इन गाड़ियों पर सवार युवक नशे में धुत्त होकर चिल्ला रहे थे और अपने हाथों में नंगी तलवारें व धारदार कोयते लेकर हवा में लहरा रहे थे। बीच सड़क पर इस तरह के हथियारों का प्रदर्शन कर इन युवकों ने न केवल यातायात बाधित किया, बल्कि वहां से गुजरने वाले राहगीरों के मन में गहरी दहशत पैदा कर दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कानून का डर इन उपद्रवियों के मन से पूरी तरह खत्म हो चुका है।
पुरंदर तालुक्यातील दिवे घाटात हातात तलवारी, कोयते घेऊन १००-१५० गाड्यावर बसून या टोळक्याने दहशत माजवल्याची घटना काल रात्री घडली. या टोळक्याला वेळीच वेसण घातली नाही तर कायद्याला भीक न घालणारे हे टाळके उद्या दहशत माजवून, गुन्हेगारी कृत्ये करुन पुण्याच्या गुन्हेगारीत भर घालण्याचं काम… pic.twitter.com/eeO3bJFtu4 — Rohit Pawar (@RRPSpeaks) May 14, 2026
सम्बंधित ख़बरें
HSRP Deadline: जल्द लगवा लें HSRP नंबर प्लेट, मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया नई डेडलाइन का ऐलान, जानें नई तारीख
AIMIM नेता इम्तियाज जलील का बड़ा बयान, मतीन का घर गिरा तो पूरा हिंदुस्तान देखेगा, हम खड़ा करेंगे आलीशान आशियाना
भंडारा: सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाओ और प्रॉपर्टी-पानी टैक्स में 100% छूट पाओ! शिवसेना की अनोखी मांग
पुणे में खूनी इश्क का तांडव! मां के प्रेमी को बेटी के बॉयफ्रेंड ने सरेआम उतारा मौत के घाट, 6 गिरफ्तार
विधायक रोहित पवार ने सरकार और पुलिस को घेरा
इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के कद्दावर नेता और विधायक रोहित पवार ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस घटना का जिक्र करते हुए पुलिस प्रशासन को सीधे तौर पर ललकारा है।
रोहित पवार ने ट्वीट किया, पुरंदर तहसील के दिवे घाट में कल रात जो हुआ, वह कानून व्यवस्था की विफलता का प्रतीक है। 100-150 गाड़ियों पर सवार होकर आए इन युवाओं ने जिस तरह दहशत मचाई है, अगर इन्हें समय रहते नहीं रोका गया तो ये अपराधी कल किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से नहीं चूकेंगे। मेरी पुलिस प्रशासन से विनती है कि ये लोग चाहे किसी भी राजनीतिक दल के हों, उन पर बिना किसी दबाव के कठोरतम कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 Paper Leak: पुणे से महिला गिरफ्तार, ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था करोड़ों का खेल?
पुणे में फिर उभरा कोयता गैंग का डर
पुणे और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ महीनों से कोयता गैंग का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। दिवे घाट की इस ताजा घटना ने स्थानीय नागरिकों के मन में पुराने डर को फिर से ताजा कर दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में हथियारबंद लोग सड़क पर कैसे आ गए और पुलिस का खुफिया तंत्र क्या कर रहा था?
स्थानीय प्रशासन और पुणे ग्रामीण पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर गाड़ियों के नंबरों और आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। लोगों की मांग है कि शहर की शांति भंग करने वाले इन तत्वों के खिलाफ मकोका जैसी कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी कानून को हाथ में लेने की हिम्मत न कर सके।
