-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Raigad »
- Mhasala Nagar Panchayat Election Shiv Sena Wins Bharatshet Gogawale Sunil Tatkare Raigad
रायगड़ में शिंदे ने कांग्रेस से मिलाया हाथ, भरत गोगावले ने सुनील तटकरे को दी मात, महाराष्ट्र में सियासी बवाल!
- Written By: आकाश मसने
Raigad Politics: रायगड़ के म्हसला नगर पंचायत चुनाव में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने कांग्रेस के साथ मिलकर NCP को करारी शिकस्त दी है। सुनील तटकरे के गढ़ में यह बड़ा उलटफेर है।

भरत गोगावले व सुनील तटकरे (डिजाइन फोटो)
Mhasala Nagar Panchayat Results: महाराष्ट्र रायगड़ जिले की म्हसला नगर पंचायत में आखिरकार उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जीत का परचम लहरा दिया है। नगराध्यक्ष पद के चुनाव में शिवसेना ने कांग्रेस के साथ मिलकर 17 में से 9 सीटों पर बहुमत हासिल कर सत्ता पर कब्जा जमाया। इस जीत को सुनेत्रा पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
पिछले 10 वर्षों से रायगड़ जिले की म्हसला नगर पंचायत पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का एकछत्र राज था, लेकिन इस बार शिंदे गुट के मंत्री भरत गोगावले की रणनीति ने समीकरण बदल दिए और सुनील तटकरे तथा मंत्री अदिति तटकरे के गढ़ में सेंध लगा दी।
म्हसला नगर पंचायत में नगराध्यक्ष पद की सीधी टक्कर शिंदे गुट के उम्मीदवार जंजिरकर और एनसीपी के सुनील शेडगे के बीच थी। इस जीत के बाद श्रीवर्धन विधानसभा क्षेत्र में शिंदे गुट की ताकत और मजबूत मानी जा रही है। आने वाले चुनावों में राष्ट्रवादी कांग्रेस और शिंदे सेना के बीच मुकाबला और तीखा होने के संकेत मिल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
व्हिप तोड़ने वालों पर दी थी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
सत्ता परिवर्तन के तुरंत बाद नए नगराध्यक्ष और शिवसेना नगरसेवकों ने नगराध्यक्ष कार्यालय में लगी सांसद सुनील तटकरे की तस्वीर हटवा दी। उनकी जगह शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे और पूर्व मुख्यमंत्री बैरिस्टर ए।आर। अंतुले की तस्वीरें लगाई गई। म्हसला नगर पंचायत में यह हार अदिति तटकरे के लिए भी बड़ा राजनीतिक झटका मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी: इस बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी; कोंकण डिवीजन टॉप पर
खास बात यह है कि चुनाव से पहले एनसीपी ने अपने नगरसेवकों को व्हिप जारी किया था। दो दिन पहले ही सुनील तटकरे ने व्हिप तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद पार्टी सत्ता बचाने में नाकाम रही।
रायगड़ में नए सियासी समीकरण
रायगड़ जिले में NCP और शिवसेना के बीच सत्ता की जोरदार खींचतान पहले कुछ शांत पड़ गई थी। यहां शिंदे गुट के मंत्री भरत गोगावले और एनसीपी नेता सुनील तटकरे की बेटी और मंत्री अदिति तटकरे के बीच पालकमंत्री पद को लेकर सियासी टकराव चल रहा था। इस बीच वहीं अब इन चुनावी नतीजों से एक बार फिर राजनीतिक तनाव बढ़ने की आशंका है। इस चुनाव में शिवसेना और कांग्रेस के बीच गठबंधन से नए समीकरणों के उभरने की गुंजाइश बनेगी। फिलहाल, शिवसेना के पास 10 पार्षदों की ताकत है, जबकि NCP के पास 6 सीटें हैं।
Mhasala nagar panchayat election shiv sena wins bharatshet gogawale sunil tatkare raigad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती में MPSC छात्रों का आंदोलन, ऑनलाइन परीक्षा प्रस्ताव वापस लेने की मांग
Jul 03, 2026 | 03:11 PMHappy Birthday Harbhajan Singh: टेस्ट क्रिकेट से लेकर T20 के पिच तक, हरभजन ने कैसे किया फैंस के दिलों पर राज
Jul 03, 2026 | 03:07 PMनागपुर RTO में चोरी के ट्रकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन, अरुणाचल प्रदेश के रास्ते हुआ खेल, 3 पर केस दर्ज
Jul 03, 2026 | 03:06 PMगोंदिया में लगातार 3 दिन बारिश: सूखे के संकट के बीच कृषि कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत
Jul 03, 2026 | 03:05 PMकानपुर जू का हिप्पो ‘सतीश’ जाएगा इंदौर, 20 हजार लीटर पानी के साथ तय करेगा 700 किमी का सफर
Jul 03, 2026 | 03:00 PMगुब्बारों से बना डांसिंग इंसान! शख्स की गजब क्रिएटिविटी देख लोग बोले- ये तो अलग ही लेवल है
Jul 03, 2026 | 02:59 PMअमरावती में सफाई कर्मी पर हमला, विरोध में शहरभर की कचरा संकलन सेवा ठप
Jul 03, 2026 | 02:57 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM













