पुणे में खूनी इश्क का तांडव! मां के प्रेमी को बेटी के बॉयफ्रेंड ने सरेआम उतारा मौत के घाट, 6 गिरफ्तार
Pune Crime News: पुणे के हडपसर में मां के प्रेमी द्वारा बेटी पर ब्रेकअप का दबाव बनाना जानलेवा साबित हुआ। गुस्से में आए बेटी के प्रेमी ने साथियों संग मिलकर सरेआम हत्या कर दी।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो)
Pune Hadapsar Murder Case: पुणे के हडपसर इलाके में रिश्तों के उलझे विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हडपसर के कालेपडल इलाके में 3 मई की रात को हुई गणेश संजू बिरादार की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यह हत्या किसी पुरानी रंजिश के कारण नहीं, बल्कि प्रेम संबंधों के बीच उपजे ‘ईगो’ और दखलअंदाजी का नतीजा थी।
मां के प्रेमी द्वारा बेटी पर प्रेम संबंध तोड़ने का दबाव बनाने और धमकियां देने से नाराज युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात हडपसर के कालेपडल इलाके में हुई। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर अपराधी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
3 मई की रात करीब साढ़े दस बजे गणेश संजू बिरादार की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दुर्वांग उर्फ पारस मानकर, पारस गायकवाड, अभिजित इंगले, सोमनाथ दोरकर, साहिल शेलार और चंद्रशेखर जावीर शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप के मुंबई समेत 7 ठिकानों पर CBI की छापेमारी! 27,337 करोड़ के घोटाले का है मामला
क्या CM फडणवीस ने तोड़े नियम, एक्सपायर PUC वाली बाइक से पहुंचे विधानसभा? जानें क्या है पूरी सच्चाई
पुणे में बीच सड़क पर लहराई नंगी तलवारें और कोयते, दिवे घाट में आधी रात को भारी हंगामा; देखें खौफनाक VIDEO
गडकरी चले बस से, फडणवीस ने की बुलेट की सवारी, तो नितेश राणे पैदल चलकर पहुंचे मंत्रालय; देखें VIDEO
महिला प्रेमिका की बेटी पर बॉयफ्रेंड को छोड़ने का बनाया दवाब
जांच में सामने आया कि गणेश बिरादार विवाहित था और उसका एक महिला के साथ प्रेम संबंध था। जिस महिला के साथ गणेश का संबंध था उसकी बेटी का प्रेम संबंध दुर्वांग उर्फ पारस मानकर नामक युवक से था, जो एक कुख्यात अपराधी बताया जा रहा है। गणेश को यह रिश्ता पसंद नहीं था। वह अपनी महिला प्रेमिका की बेटी पर लगातार दुर्वांग से संबंध खत्म करने का दबाव बना रहा था।
आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
इसी विवाद के चलते दुर्वांग ने अपने साथियों के साथ मिलकर गणेश बिरादार की हत्या की साजिश रची। 3 मई की रात करीब 10:30 बजे जब गणेश कालेपडल इलाके से गुजर रहा था, दुर्वांग और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने धारदार हथियारों से गणेश पर ताबड़तोड़ वार किए। हमला इतना भीषण था कि गणेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
यह भी पढ़ें:- Viral Video: मुरबाड बस डिपो पर ST ड्राइवर की गुंडागर्दी, पूछताछ करने गए यात्री को जड़े दनादन थप्पड़; सस्पेंड
पुणे पुलिस कर रही मामले की जांच
पुणे की कालेपडल पुलिस ने हत्या के मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
